January 22, 2025 |
Search
Close this search box.

12 लोकतंत्र सेनानी ताम्रपत्र से होंगे सम्मानित

मीसा एक्ट में भोगी थी जेल यातना

Hriday Bhoomi 24


इटारसी। वर्ष 1975 से 1977 तक आपातकाल दौरान पूरे देश में कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सभी विपक्षी राजनैतिक दलों के हजारों कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक जेल में डाल दिया गया था। उनके लिये न अपील की सुविधा थी न दलील की। उनके नागरिक अधिकारों को खत्म किया गया था। प्रेस की स्वतन्त्रता को खत्म कर लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही लागू की। जिसके विरोध में संघ एवं जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह करके पूरे देश में अपनी गिरफ्तारी दी थी।
भारतीय जनता पार्टी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानी मीसा में जेल में बंद रहे उनका ताम्रपत्र के द्वारा सम्मान करने का निर्णय किया। जिसके अन्तर्गत जिले के 12 लोकतंत्र सेनानियों का ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मान गणतंत्र दिवस के समारोह में किया जाएगा।
लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अघ्यक्ष राम आसरे बाजपेयी ने बताया कि इटारसी में स्व. सरताज सिंह, अनिल कुमार शर्मा, स्व. शीतल प्रसाद मिश्रा, लीलाधर अग्रवाल, सूरजप्रकाश खन्ना के परिजन ग्रहण करेगें होशंगाबाद में बिठ्ठल राव हर्णे, रमेश बरगले, मुधकर राव केकरे के परिजन ताम्रपत्र ग्रहण करेगें एवं पिपरिया के समारोह में स्व. पारद जोशी, स्व. स्वामीचरण जयसवाल एवं शंकरलाल साहू के परिजन, डोरीलाल पुत्र धन्नूलाल स्वयं ताम्रपत्र ग्रहण करेंगे। 

जिला अध्यक्ष बाजपेयी ने समस्त लोकतंत्र सेनानी के परिवार जन एवं लोकतंत्र के सदस्यो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.