#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 16 जुलाई का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

—
🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, १६ जुलाई २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५२
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:११
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०६:१९ (१७ जुलाई)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १९:०२
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: षष्ठी
🔸 नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
🔸 योग: शोभन
🔸 करण: गर
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२८ से १५:२२ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५८ से १९:२१ तक
⚠️ राहुकाल: १२:०० से १३:३० तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:३० से ०९:०० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव – आज किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। सकारात्मक बातचीत भी होगी। बच्चों की तरफ से उनके करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। फायदेमंद यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों के अनुभव को ज़रूर अपनाएं।
नेगेटिव – बड़े लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। ज्यादा गुस्से की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की भी आशंका बन रही है।
करियर – व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता से लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। सहयोगियों तथा स्टाफ का उचित सहयोग आपके व्यवसाय में तरक्की देगा। किसी भी पार्टनरशिप संबंधी योजनाओं को अभी रोक कर रखें।
लव – परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें और नियमित जांच भी ज़रूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 4
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव – कुछ खास जानकारियां मिलेंगी तथा आपकी विचार शैली में भी अच्छा परिवर्तन आएगा। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधारेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव – अपरिचित लोगों से व्यवहार में लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता की कमी हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय आज रोक कर रखें।
करियर – कार्य क्षेत्र में गंभीरता से निर्णय लेना जरूरी है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। इनकम टैक्स, कस्टम आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इसलिए अपने डॉक्यूमेंट्स आदि को ठीक से रखें।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी परिवार वालों की स्वीकृति मिल जाएगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव – आज का दिन कई तरह की गतिविधियों में आपको व्यस्त रखेगा। रिश्तेदारी से संबंधित किसी विवाद के मामले को सुलझाने में आपका निर्णय सबसे ऊपर रहेगा। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरंत शुरू करने का भी प्रयास करें।
नेगेटिव – बिना वजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे। इस समय अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। कभी-कभी ज्यादा पाने की इच्छा और काम के प्रति जल्दबाजी दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक साबित होंगे। शांति और धैर्य बनाए रखें।
करियर – रुके हुए प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में गति आएगी। व्यवधान के बावजूद कार्य बनते जाएंगे। लेकिन अपने व्यवसाय में गति लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एडवर्टाइजमेंट करने की जरूरत है। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें।
लव – सभी सदस्यों का एक साथ समय बिताना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा। अपने लव पार्टनर को उपहार ज़रूर दें।
हेल्थ – वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें तथा इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव – आज आपकी कुछ योजनाएं सफल होने वाली हैं। सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी काम को करने में दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। ज्यादा भावुकता रखना काम बिगाड़ सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर और सजग रहेंगे।
नेगेटिव – किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। यह समय घबराने की बजाए समझदारी से काम करने का है। बड़े बुजुर्गों के साथ विचार-विमर्श करना और उनकी सलाह पर चलना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी उत्तम समय है। कोई ऑफिशियल कार्यभार भी बढ़ सकता है। राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर रखें।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम भावना रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – तनाव और थकान जैसी गतिविधियों से दूर रहें। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव – सिंह राशि के लिए सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपको चल रही परेशानियों से राहत दिलाएगी। अगर पैतृक संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित दिक्कतों का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव – बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, वरना आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को समझें तथा सुलझाने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय कहीं भी यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी ही होगी।
करियर – व्यवसाय में आज कोई नई योजना या नया काम कामयाब नहीं रहेगा। इसलिए जैसा चल रहा है उसी में धैर्य रखें। क्लाइंट के साथ नरमी से पेश आएं, गुस्से में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है।
लव – परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल और कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
हेल्थ – माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। भारी तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 4
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव – किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का आमंत्रण मिलेगा तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है तो आज कार्य हल हो सकता है।
नेगेटिव – किसी रिश्तेदार अथवा घनिष्ठ मित्र से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिसकी वजह से मन दुखी रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी भी नए कार्य को शुरू ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
करियर – कारोबार में अगर किसी विशेष प्रोजेक्ट पर निवेश करने की योजना है, तो उस पर और अधिक सोच-विचार कर लें। फाइनेंस संबंधी मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कुछ जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं।
लव – पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद रहेंगे। बेहतर होगा कि ठंडे दिमाग तथा आपसी समझबूझ से समस्या का हल निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या आ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव – सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु के नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में ज्यादा गुस्से और आवेश में आने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
करियर – कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस अवस्था में अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर घर की सुख-शांति भंग भी कर सकते हैं।
हेल्थ – समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव – ग्रह स्थिति पूरी तरह से अनुकूल है। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में भी ठहराव आएगा।
नेगेटिव – कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और शांति से ही काम लें। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। बिना मतलब कोई बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही अधिकतर काम बन जाएंगे। मीडिया संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आय के स्त्रोत तो बनेंगे लेकिन धीमी गति से। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजनपूर्ण समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
हेल्थ – इंफेक्शन अथवा एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। विशेष रूप से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव – दिन की शुरुआत किसी खास समाचार से होगी। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। शॉपिंग आदि में भी मधुर समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – दिन की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ज्यादा भावुक ना बनें, कोई अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा।
करियर – कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी करने वाले लोग अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव – पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ – गला खराब रह सकता है। खांसी, जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 8
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पॉजिटिव – घर के बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को अपने कैरियर को लेकर किए गए प्रयासों में कोई शुभ सूचना मिलने वाली हैं।
नेगेटिव – अपनी भावनाओं और आवेश पर कंट्रोल रखें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहा-सुनी जैसी बहस हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो उसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
करियर – व्यवसाय में स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। आपके कठोर व्यवहार की वजह से कोई अहम कर्मचारी कार्य छोड़कर जा सकता है। इस समय अगर कार्य विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है।
लव – दांपत्य संबंधों में कुछ अहम जैसे टकराव की स्थिति रह सकती हैं। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें।
हेल्थ – बेकार की गतिविधियों से खुद को दूर रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए खुद को व्यस्त रखें तथा क्रिएटिविटी भी बनाए रहें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव – कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।
नेगेटिव – घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।
करियर – व्यवसाय में ज्यादा सोच-विचार में समय ना लगाकर तुरंत निर्णय लें। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें, आपस में ही बैठकर सुलझा लें तो उचित रहेगा।
हेल्थ – बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव – समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव – दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है, इसलिए धैर्य व शांति से काम लें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात का गलत प्रभाव पड़ सकता है।
करियर – कारोबारी मामलों में सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
लव – पति-पत्नी के बीच सुख संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का नकारात्मक असर आपकी घर की शांति भंग कर सकता है।
हेल्थ – गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 8
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (कोरल) मंगलवार को प्रातः हनुमान मंदिर में पूजन करके धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और चोला चढ़ाने का संकल्प लें। कार्य में रुकावटें दूर होंगी।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल दोष की शांति हेतु मंगल ग्रह शांति अनुष्ठान एवं नवग्रह जाप किसी अनुभवी पंडित द्वारा कराएं।
—
🔹 वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल शुक्रवार को विधिपूर्वक लक्ष्मी पूजा करके धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः॥” का शुक्रवार को 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – सुहागिन स्त्रियों को श्रृंगार सामग्री दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति पाठ और लक्ष्मी कवच स्तोत्र पाठ पंडित द्वारा कराएं।
—
🔹 मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड) बुधवार को गणपति पूजन के बाद धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुं बुधाय नमः॥” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को हरे वस्त्र या स्टेशनरी दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति अनुष्ठान एवं श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ योग्य ब्राह्मणों से कराएं।
—
🔹 कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
💎 रत्न सुझाव – मोती (पर्ल) सोमवार को चंद्रमा को अर्घ्य देकर धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सों सोमाय नमः॥” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – घर के मंदिर में केसर मिश्रित जल से शिवलिंग अभिषेक करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति पूजा तथा रुद्राभिषेक किसी वैदिक ब्राह्मण से करवाएं।
—
🔹 सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (रूबी) रविवार को सूर्य को जल चढ़ाकर धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ घृणि सूर्याय नमः॥” का सुबह 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – लाल वस्त्र और तांबे के पात्र का दान करें, मान-सम्मान मिलेगा।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य अर्घ्य विधि एवं आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ योग्य आचार्य से कराएं।
—
🔹 कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
💎 रत्न सुझाव – पन्ना बुधवार को भगवान गणेश के पूजन के उपरांत धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं श्रीं बुधाय नमः॥”
🛕 उपाय – गौशाला में हरा चारा दान करें। बुद्धि व निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति एवं श्री सूक्त पाठ ब्राह्मणों द्वारा विधिवत कराएं।
—
🔹 तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
💎 रत्न सुझाव – ओपल या डायमंड शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥”
🛕 उपाय – सफेद वस्त्र और चावल का दान करें, विवाह और संबंधों में सुधार होगा।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र शांति जाप एवं कामदेव स्तुति किसी विद्वान आचार्य से कराएं।
—
🔹 वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
💎 रत्न सुझाव – मूंगा मंगलवार को हनुमान जी के पूजन के साथ धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः॥”
🛕 उपाय – मंगलवार को मसूर दाल और गुड़ का दान करें, भय दूर होगा।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल ग्रह शांति यज्ञ एवं दशद्रव्य हवन किसी अनुभवी विद्वान से करवाएं।
—
🔹 धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (टोपाज़) गुरुवार को विष्णु पूजन के उपरांत धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः॥”
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें, पीले वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति अनुष्ठान एवं विष्णु सहस्त्रनाम पाठ पंडित जी से करवाएं।
—
🔹 मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
💎 रत्न सुझाव – नीलम शनिवार को शनि मंदिर में पूजन के बाद धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः॥”
🛕 उपाय – तिल, तेल और लोहे का दान करें। कर्मों में स्थिरता आएगी।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि दशा शांति यज्ञ और नवग्रह मंडल पूजा योग्य पंडित से कराएं।
—
🔹 कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
💎 रत्न सुझाव – नीलम या फिर फिरोजा शनिवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥”
🛕 उपाय – शनिदेव को तेल अर्पित करें, जरूरतमंद को काला कम्बल दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि पीड़ा निवारण अनुष्ठान पंडित द्वारा कराएं।
—
🔹 मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या मूंगा गुरुवार को विष्णु/ब्रहस्पति पूजन के साथ धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः॥”
🛕 उपाय – पीले फूल, चने की दाल और हल्दी दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु दोष निवारण पूजन एवं बृहस्पति यज्ञ विद्वान ब्राह्मण से कराएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। इससे रोग, भय और बाधाओं का नाश होता है।
🔹 2. पीपल के वृक्ष के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमाएं करें। इससे शनि दोष में राहत मिलेगी।
🔹 3. अपने इष्टदेव के नाम का 108 बार जाप करके दिन की शुरुआत करें। इससे मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा शुक्र से संबंधित ओपल (Opal) या शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
