
हरदा।जिले के सभी 180 पटवारियों द्वारा कामबंद करने से राजस्व विभाग सहित 56 विभागीय योजनाओं के साथ गिरदावरी का काम नहीं हो रहा।
जिले के पटवारियों ने कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन कर कृषि उपज मंडी स्थित पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को अपनी मांगों का ज्ञापन समर्पित कर पटवारी संघ की वैध मांगों के निराकरण के लिए प्रार्थना की।
पटवारियों के हड़ताल पर जाने से नामांतरण, बंटवारा, जाति जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्वाचन संबंधी कार्य, गिरदावरी सत्यापन, नक्शा दुरुस्तीकरण, पीएम किसान, सीएम किसान निधि, बैंक बंधक एप्रूवल, बैंक ऋण कार्य के प्रकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, सुनील शर्मा, अशोक मालवीय, ब्रजेश चौबे, फूलसिंह उईके, अमित दुबे, अवनिश शुक्ला, लादूराम धुर्वे, विजय कौशल, श्याम पुर्ते, दिनेश इवने, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।
