June 10, 2026 |

ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले डंपरों पर कार्रवाई

6 वाहन जब्त किए, पूर्व में जप्त वाहनों पर जुर्माना

Hriday Bhoomi 24

हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा अवैध रूप से ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले डंपरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को यातायात थाने के स्टाफ ने 6 ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले डंपरों को जप्त किया। इसमें वाहन क्रमांक आरजे 09 जीडी 9195 चालक राहुल, एमपी 06 एचजी 2848 चालक ऋषिकेश श्रीवास्तव, एमपी 09 एचएच 9374 चालक आकाश नायक, आरजे 05  5191 चालक सुरेश राठौड़, आरजे 09 जीडी 8232 राजेश राठौर, जीजे 33 टी 1786. कमलेश पर ओवरलोड परिवहन का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया। ज्ञात हो कि पूर्व में जप्त किए डंपर एमपी 41एचए 2225 चालक योगेश मीणा एवं एमपी 09 एचजी 3609 चालक रोहित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।  न्यायालय द्वारा दोनों डंपरों पर कुल 1 लाख 18 हजार 770/-₹ का जुर्माना किया गया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.