हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में शहर में अमानक साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शनिवार को 7 बुलेट पर कार्रवाई कर अमानक साइलेंसर निकलवा कर मानक साइलेंस
र लगवाया गया। इसी प्रकार पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय आदेश के पालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना द्वारा वाहन चेकिंग कर कुल 76 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 26 हजार 300 ₹ कुल समन शुल्क वसूल किया गया।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.