हरदा। सर्वब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आगामी माह 15-16 जून को दो दिवसीय विप्र मार्ट व युवक-युवती एवं पालक परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए संगठन के मिडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने दी।
इस बैठक में आयोजन की रुपरेखा से संगठन के सचिव उदय बेलापुरकर ने कहा कि अब तक युवक युवती परिचय सम्मेलन की जो परिपाटी चली आ रही थी उसमें समय के अनुकूल कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पालकों को प्रथमिकता देकर बातचीत के माध्यम से नए रिश्ते जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा। पालकों की बातचीत को एक मंच के माध्यम से अच्छा माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान विप्र मार्ट का भी आयोजन होगा। इसकी प्रभारी प्रीति गुहा ने बताया कि पूर्व में 3 अप्रैल को लगाए विप्र मार्ट सदस्यों से सम्पर्क किया जा रहा है। साथ ही अन्य जिले के कुछ खास स्टाल को भी आमंत्रित किया गया है।
टीम गठित –
दो दिवसीय आयोजन को लेकर अलग-अलग टीमों को गठन कर टीम प्रभारियों को उनके कार्यो से अवगत करवाया गया। बैठक मे उपस्थित संगठन के संरक्षक एलएन पाराशर ने कहा कि बदलाव के दौर में संगठन ऐसा कार्य कर रहा है जो अभी तक नही हुए हैं। बैठक में ओमप्रकाश पाराशर, कैलाश चतुर्वेदी, रंजना भारद्वाज, मनीषा शर्मा, प्रवीण काशिव, विवेक बादर के सुझावों को अमल में लाने की सहमति दी गई।
बच्चों के भी कार्यक्रम –
दो दिवसीय आयोजन में शाम के समय बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे।इसके प्रभारी अचला गुहा, मदन व्यास बनाए गए। इस दौरान परीक्षा में अपनी संस्था की प्रवीण्य सूची में आए छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जााएगा। आयोजन को लेकर संगठन की टीम विप्र निवास पर पहुंचकर आमंत्रण देगी। संगठन के सदस्य लगातार कार्यो की समीक्षा करते रहेंगे।
