
हृदयभूमि, हरदा।
अजाक्स संगठन ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को ज्ञापन सौंपकर ‘हिट एंड रन’ के आरोपी बुलट चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विगत शनिवार को हरदा से मसनगांव स्कूल जा रहे विकास नगर निवासी शिक्षक निर्भयदास दुधे को अजनाल नदी की पुलिया पर तेज रफ्तार बुलेट चालक ने टक्कर मार दी। घायल होने से सहयोगी शिक्षकों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जिला अस्पताल में अभी उनका उपचार जारी है।
पीड़ित शिक्षक श्री दुधे अजाक्स के पूर्व पदाधिकारी रहे हैं। उनके द्वारा सिटी कोतवाली में आरोपी की पहचान कर कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिए गए। मगर इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। यह समस्या सामने आने पर अजाक्स संगठन के पदाधिकारियों और अन्य शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे को ज्ञापन सौंपकर सीसी टीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने भी शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले एवं श्रीमती सीमा निराला के साथ जीडी दूधे, बालाराम आहके, डॉ. प्रेमनारायण इवने, बबीता जोठे, ओमप्रकाश देवहारे, संतोष काजले, अमित देवहारे, रविशंकर दुधारे, सुखराम झिंझोरे, बरजोर सिंह लूनिया, हरिप्रसाद मंडलेकर, महेश नागराज, अरुण गुजरभोज, माखन झिंझोरे, देवलाल रामकुचे, शिवशंकर झिंझोरे, नर्मदा प्रसाद भंवरे, तेजेंद दुधे, इशिका पवार सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
