January 16, 2026 |

समाजसेवा में भी अजाक्स ने बढ़ाए कदम

अजक्स सहयोग संस्था ने वृद्धाश्रम में बांटे गर्म कपड़े

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

अजाक्स सहयोग संस्था के सदस्यों ने नववर्ष शुभारंभ पर हरदा के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों को मफलर एवं महिलाओं को स्कार्फ का वितरण कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संयोजन अजाक्स नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्रीमती सीमा निराला द्वारा किया गया। निराला ने कहा असहाय की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जन जाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले ने कहा कि जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री प्रदान कर दिल को जो संतुष्टि मिलती है उसे बयां नहीं किया जा सकता। अजाक्स ने आने वाले रविवार को वनांचल क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए जाने का निर्णय भी लिया गया।

इस दौरान पालिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सीएस चौहान, राजकुमार मर्सकोले, बलराम आहके, सुभाष मसकोले, ज्योति परते, फूलसिंह उईके, हीरालाल चौहान, पुरुषोत्तम पट्टा, कैलाश चंद्र बामने, डॉ. राम चरण लोंगरे, ओम प्रकाश मालवीय श्रीमती वंदना मसकोले, यथार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में संजू नावडे, अजय भदोरिया,वबीता जोठे, विजय कुमार ढोके, लता सांवले,धनसिंह भलावी , बिष्णु पसाद चौधरी का सहयोग रहा। 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights