June 10, 2026 |

अजय विश्नोई को दिया अगहन उत्सव में नीमगांव आने का न्यौता

Hriday Bhoomi 24


हरदा। विश्नोई समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को भोपाल जाकर जबलपुर की पाटन विधानसभा से विधायक व पूर्वमंत्री अजय विश्नोई से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक लोगों ने विधायक को नीमगांव  स्थिति श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में आयोजित किए जा रहे अगहन महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किया। मप्र मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के सचिव पूनमचंद पंवार  ने बताया कि विधायक विश्नोई को चुनाव में विजयी होने की बधाई दी गई। साथ ही उन्हें नीमगांव आने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके अलावा विधायक से अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मप्र मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल खोखर, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता आरडी झूरिया, सचिव पूनमचंद पंवार, पलकराम सारन, अजय खोड, गोपाल झूरिया, शरद पटेल, नर्मदाप्रसाद सारन, दीपक सेठ आदि सामाजिक लोग मौजूद थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.