#अक्षय तृतीया : हरदा में भव्य रूप से मनेगा 5 दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव
जिले में होंगे अनेक कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा
हृदयभूमि, हरदा।
आगामी 30 अप्रैल बुधवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में सर्वब्राह्मण समाज उन्नति एवं कल्याण समिति हरदा के तत्वावधान में पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 29 अप्रैल से 4 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें गौ-सेवा, जलसेवा के साथ नर्मदा स्वच्छता और अस्पताल में मरीजों की मदद जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं महिलाओं, किशोरियों और बालकों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
नर्मदा तट की सफाई –
समिति के मीडिया प्रभारी अखिलेश पाराशर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वृहत आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुनील तिवारी ने विभिन्न पदाधिकारियों की समितियां बनाकर उन्हें दायित्व सौंपा है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस 29 अप्रैल को नगर कार्यकारिणी द्वारा प्रातः 7.30 बजे हंडिया में नर्मदा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मां रेवा के घाटों की सफाई कर निर्मल बनाया जाएगा।
गौ-पूजन व मरीजों की सेवा –
दूसरे दिन 30 अप्रैल को शाम 4 बजे मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ की दयोदय गौ-शाला में गौ-माता का पूजन किया जाएगा। तीसरे दिन 1 मई को प्रातः 11 बजे बस स्टैंड पर आईसीआईसीआई बैंक के पास परशुराम जल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से नार्मदीय धर्मशाला में किशोरी बालक-बालिकाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चौथे दिन युवा संगठन द्वारा प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से नार्मदीय धर्मशाला में महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
परशुराम पूजन और हवन –
जन्मोत्सव कार्यक्रम में 30 अप्रैल बुधवार को प्रातः 8 बजे आचार्य पं. ओमप्रकाश पुरोहित, भागीरथ शर्मा, हरिओम जोशी, मुरलीधर व्यास, लक्ष्मण आचार्य सर्व संत पुजारी संगठन, विमल तिवारी, प्रहलाद अग्निहोत्री, बलराम जोशी, शशांक पुजारी, दीपक जोशी, विनायक शर्मा और जिला ज्योतिष परिषद हरदा के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक और हवन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद 12.30 बजे से कन्याभोज होगा।
निकलेगी भव्य शोभायात्रा –
जन्मोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 4 मई रविवार को शाम बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अस्पताल चौराहे से अंबेडकर चौक होकर टांक बंधु चौराहे, परशुराम चौक से सिंधी कालोनी होकर पुरानी अंकुर प्राविधान से महाराणा प्रताप चौराहे पहुंचेगी। इसमें समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे-किशोर युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
यात्रा में प्रभारी जिला ग्रामीण सचिव पं. संदीप स्वामी, राजेश पाराशर के साथ सहप्रभारी पं. मनीष व्यास, मनोज त्यागी, योगेश शर्मा (कृष्णा), विवेक पाराशर, राजिल शर्मा, शुभम वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा, आशीष तिवारी, अंकित शर्मा, नितिन पंचौली और आशीष बिल्लौरे को बनाया गया है।
रात्रि में महाआरती –
4 मई को शोभायात्रा के बाद रात्रि 8.30 बजे बड़ा मंदिर में होने वाली महाआरती में पं. दीपक शुक्ला, दीपक जोशी, संदीप पुरोहित को प्रभारी बनाया। इसके बाद रात्रि 9.30 बजे से होने वाले महाप्रसादी के लिए पं. राकेश पुरोहित, अनिल बादर, मनोज तिवारी, नरेंद्र शर्मा, संदीप पाराशर, योगेन्द्र शर्मा, अतुल शर्मा, शशिभूषण जोशी और मोहनीष बादर को दायित्व सौंपा है।
दायित्व सौंपे –
समिति अध्यक्ष पं. सुनील तिवारी ने इन सभी आयोजनों के लिए जिला महामंत्री लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, संयोजक प्रदीप पटेल, नितेश बादर, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश पुरोहित, ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पटेल, युवा अध्यक्ष विवेक बादर, सचिव नवीन शर्मा, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, सौरभ तिवारी तथा कोषाध्यक्ष गजानंद डाले को दायित्व सौंपे हैं। वहीं सांस्कृतिक आयोजनों में महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती विनीता राजौरिया, सचिव श्रीमती अदिति गुरू महती भूमिका निभाएंगी।
यह सभी आयोजन मुख्य संरक्षक पं. चंद्रकांत शुक्ला और राजेश पाराशर के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। समिति के महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने सभी विप्र समाज से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने का आव्हान किया है।
वरिष्ठजनों को घर जाकर निमंत्रित किया-
भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सर्वब्राह्मण समाज उन्नति और कल्याण समिति के सदस्यों ने घरोंघर जाकर समाज के वरिष्ठजनों को शामिल होने का निमंत्रण देने की सराहना की जा रही है।