प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 31 दिसम्बर तक आवेदन करें
मत्स्योद्योग विभाग से संपर्क कर सकते हैं हितग्राही
हरदा/ मत्स्योद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्योद्योग हरदा ने बताया गया है कि, मत्स्य विभाग, भारत षासन द्वारा फ्लेगषिप योजना में मछुआरों, मत्स्य कृषकों, महिला उद्यमियों आदि के लिये प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आरंभ की गई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आर.ए.एस., बायोफ्लाक, केज कल्चर, पेन कल्चर, मत्स्य कियोस्क, सजावटी मात्स्यिकी, षीत भंडारण, फिष फीड मील, मत्स्याहार निर्माण, नर्सरी/ग्रो आउट पौंड निर्माण, मत्स्य परिवहन, मूल्य संवर्द्धन, स्टार्टअप, नवोन्मेष ट्रेसिबिलिटि, एक्वाफोनिक्स, इन्क्युवेटर्स तथा प्रमाणन आदि षामिल है। इस योजना में क्लस्टर एवं अर्थव्यवस्था विकास, मात्स्यिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में वृ़िद्ध एवं हितग्राहियों की आय होगी। पीएमएमएसवाय में उद्यमषीलता के विकास और निजी क्षेत्र की सहभागिता बढानें के लिये अनुकूल वातावरण निर्मित होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिये सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद की वेबसाईट पर देखा जा सकता है। इच्छुक आवेदनकर्ता कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्रमांक 60 में संचालित मत्स्योद्योग कार्यालय में 31 दिसम्बर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन उपरांत उच्च कार्यालय प्रेषित किये जावेगें।