December 7, 2025 |

# नियुक्ति : पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रदेश महामंत्री बने दिनेश झूरिया, नीमगांव में हुआ स्वागत

जंभेश्वर मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने किया सम्मान

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

भारतीय जनता पार्टी में चल रही सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के विश्वासपात्र एवं संगठन के पुराने कार्यकर्ता दिनेश झूरिया को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी के पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने पिछड़ा वर्ग महापंचायत में प्रदेश महामंत्री बनाया है।

-सौंपा नियुक्ति पत्र-

उन्होंने श्री झूरिया को प्रेषित नियुक्ति पत्र में कहा कि पिछड़ों के प्रति आपके कार्य, विचार एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए महापंचायत में प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति किया जाता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि श्री झूरिया पिछड़ावर्ग में आने वाली सभी समाज जातियों के साथ समन्वय बनाकर महापंचायत द्वारा दी गई सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।

नीमगांव में हुआ सम्मान-

श्री झूरिया को संगठन में महती जिम्मेदारी मिलने के बाद विश्नोई समाज के तीर्थ नीमगांव में श्री जंभेश्वर मंदिर परिसर में सामाजिक बंधुओं ने जोरदार अगवानी की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने पहुंचकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा काका, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, राजेश अग्रवाल कट, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, राजेश गोदारा, बंसीलाल पवार, मंडल अध्यक्ष नितेश बादल, हरदा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पोटलिया, नरेंद्र भाटी हरदा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, हरि पटेल सहित पार्टी संगठन के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights