June 10, 2026 |

बागरूल डीएलएड का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

समान अंक होने से दो प्रतिभागी रहे तृतीय स्थान पर

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागरूल हरदा के छात्र अध्यापकों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदा अजय कुमार कुम्हारे ने बताया कि निहारिका सोलंकी ने प्रथम स्थान, रवि प्रताप सिंह सोलंकी ने द्वितीय स्थान और महक सिसोदिया व सोनिया उईके दोनों ने समान अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि संस्था के सभी 25 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।


उल्लेखनीय है कि डीएलएड कोर्स का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में यह प्रथम वर्ष था, जिसमें छात्र अध्यापकों के द्वारा इंटर्नशिप एवं नियमित कक्षाओं में अध्यापन के फलस्वरुप परिणाम शतप्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री कुम्हारे, वरिष्ठ व्याख्याता महेश गुप्ता, पूर्व प्राचार्य मनोज जैन, सुरेश पाटिल, शिक्षिका श्रीमती मीरा शर्मा, जितेंद्र पटेल एवं संजय वर्मा ने समस्त छात्र अध्यापकों को बधाई दी एवं आगामी द्वितीय वर्ष की परीक्षा हेतु शत प्रतिशत परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.