हरदा। जिले के ग्राम लाल्याचापड़ गके पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक दंपति एवं दो बच्चियां बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना राज्य पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त होने पर तत्काल हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सत्येंद्र एवं पायलेट मनोज ने घटना स्थल पहुँचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली पहुँचाया।
