June 12, 2026 |

सिराली में एक सड़क भी नहीं बनवा पाई भाजपा की परिषद : पाटिल

गंदे पानी से गुजरने को मजबूर नगरवासी

Hriday Bhoomi 24

सिराली। स्थानीय नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के काबिज होने पर विकास कार्य के अनेक दावे किए गए थे मगर आज तक यह परिषद नगर में मुख्य मार्ग का ही निर्माण नहीं करा पाई है।

कांग्रेस के प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सचिव योगेश पाटिल ने कहा कि भाजपा के नेता दावे तो खूब करते हैं। मगर करने के नाम पर नाकारा हैं। यहां गांधी चौक जाने का मुख्य मार्ग ही अब तक नहीं बन पाया है। इस कारण बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मैन रोड पर इतने बड़े और लंबे-चौड़े गड्ढे हैं कि इसमें काफी पानी जमा हो जाता है। इस गंदे पानी से होकर लोगों को बाजार में खरीदी करने आना पड़ता है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.