#कोच गौतम गंभीर : चैंपियन ट्राफी, याद आया रविवार को खेला India v/s Newzealand मैच
टीम चयन के साथ मैदान में दिखा चैम्पियन वाला मिजाज

प्रदीप शर्मा संपादक –
हम खारिज कर रहे हैं उन क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय जो हमारे महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के हटने बाद टीम इंडिया का कोच बनने पर गौतम गंभीर को निशाने पर ले रहे थे। अब शायद हमें ऐसे एक्सपर्ट्स की राय खारिज कर देना चाहिए। क्योंकि यह वो खिलाड़ी है जिन्होंने 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अहम बल्लेबाजी कर कप जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी। शायद पैवेलियन में बैठे चिंतातुर कोच गंभीर को भी अब संतोष होगा कि उनकी लाइन आगे का सफर करने को तैयार है।
ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मैच-
अभी दुबई में चल रहे क्रिकेट ‘चैंपियन ट्राफी’ 2025 में याद आया रविवार को हुआ India v/s Newzealand मैच। इसमें टीम इंडिया ने जिस अंदाज में दुनिया के तमाम क्रिकेट धुरंधरों का आकलन धराशायी कर ग्रुप ‘ए’ में पहला स्थान हासिल किया वह खेल क्रिकेट के ऐसे तमाम एक्सपर्ट के लिए सबक की तरह है। जो कभी भी अपनी उटपटांग राय देकर मैनेजमेंट का मूड बदलने की कोशिश किया करते थे। मगर ‘गंभीर’ के आने बाद शायद यह सब बदल गया। 
टीम चयन के साथ चैम्पियन वाला मिजाज
हमारे तमाम विशेषज्ञ बता रहे थे कि अमुक टीम तेज गेंद बाजों के साथ आएगी सो हमें भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए। मगर मैनेजमेंट ने सारी बातें गोपनीय रखकर ऐन समय पर 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ फास्ट बालर में हमारे घायल शेर मो. शमी और युवा तुर्क हार्दिक पंड्या को साथ लाकर सभी को चौंका दिया। इसमें तुरुप का इक्का साबित हुए ‘वरुण’ की चर्चा खास तौर पर हो रही है।
विशेषज्ञों का अनुमान झुठलाया-
एक्सपर्ट यह मान रहे थे कि अल्प स्कोर को बचाते हुए 60 रनों से पाकिस्तान को पराजित करने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए टीम इंडिया को लगभग 300 रन का टारगेट देना चाहिए। मगर टीम इंडिया ने मात्र 249 रनों का बचाव करते हुए अपने 4 स्पिन और 2 फास्ट बॉलर के बूते पर इस टीम को 49 रनों की कड़ी शिकस्त दी। इसमें भी 5 विकेट लेकर हीरो बना नया स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती।
जीत ने कई मुगालते दूर किए-
चैम्पियन ट्राफी में हुए चारों मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को न केवल 250 रन बनाने दिए, बल्कि अपने इससे भी कम स्कोर का बचाव किया। यह भी तब जब हमारी टीम तमाम अनुमानों के विपरीत 4 स्पिनर्स के साथ मैदान में आई थी। और विशेषज्ञ टीम न्यूजीलैंड की जीत के तमाम अनुमान लगा रहे थे।
अब खुश तो होंगे गंभीर –
देश भर के तमाम सोशल मीडिया एक्टिविस्टों और विशेषज्ञों की टीका-टिप्पणी के बावजूद गौतम गंभीर अपनी योजनाओं को लेकर जरा भी विचलित नहीं हुए। बल्कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर ऐसी रणनीतियां बनाई कि किसी चैंपियन के अंदाज में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अब आगे क्या होगा यह खेल, मैदान और तमाम स्थिति-परिस्थिति पर निर्भर है। मगर यह तय है कि टीम इंडिया को चैम्पियन ट्राफी के हकदार से अभी कम नहीं माना जा रहा है।
