June 12, 2026 |

समानता यात्रा निकालेंगे कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू

राज्य में दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर चिंता जताई

Hriday Bhoomi 24


  • भोपाल। कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू ने दलित-आदिवासी अत्याचार के खिलाफ समानता यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। गुड्डू ने यह फैसला तब किया जब राज्य सरकार ने दलित-आदिवासियों के बीच पहुंचने के लिए समरसता यात्रा निकालने जा रही है। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा दौरान  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा नौटंकीबाज बताया है. उन्होंने छतरपुर जिले के बिकोरा गांव में दलित के चेहरे पर मानव मल पोतने के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। भाजपाइयों की शह पर दलित पीड़ित व्यक्ति पर ही गांव की पंचायत ने जुर्माना लगा दिया।

Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.