सूनी सड़कों पर बेटियां असुरक्षित, फिर हुई छेड़छाड़ की घटना
पुलिस थाने में दर्ज हुआ पाॅक्सो एक्ट का मामला
हरदा। गर कहा जाए कि सूनी सड़कों से गुजरने वाली बेटियां असुरक्षित हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहां कुछ मार्ग ऐसे भी हैं जहां आवाजाही तो खूब है मगर असामाजिक तत्वों का भी बोलबाला है। इस कारण अकेली गुजरने वाली लड़कियों के लिए जोखिमपूर्ण हैं। जानकारी के अनुसार आज एक स्कूल जाती एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई।पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाने में रिपोर्ट लिखवाई। जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने, हेमंत टाले, अवनी बंसल भी थाने पहुंच गए। ज्ञात हो कि पिछले सितंबर माह में भी स्कूल के प्राचार्य ने ऐसी ही एक शिकायत पुलिस थाने में की थी। यहां असामाजिक तत्व बच्चों को स्कूल जाते समय परेशान करते हैं। लेकिन इस ओर ध्यान न देने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।