विकेंद्रित हो उर्वरक वितरण की व्यवस्था : कलेक्टर
जिलाधीश ऋषि गर्ग ने खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की

हरदा। ऋषि गर्ग ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा उपस्थित थे। श्री गर्ग ने कहा कि जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था विक्रेन्द्रीकृत करें ताकि सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुसार यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके का पर्याप्त भंडारण रहे। उन्होंने सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव सिंह भदौरियां, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सतीष सिटोके को निर्देशित किया कि जिन समितियों में उर्वरक शेष नही है। वहां आरओ जारी कर भंडारण निरंतर बनाएं।
बैठक में विपणन अधिकारी योगेश मालवीय ने बताया कि 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक उर्वरक अग्रिम उठाव योजना से पात्र कृषक रबी फसल हेतु आवश्यकतानुसार अग्रिम भंडारण कर सकेगे। श्री गर्ग ने कृषि विभाग उपसंचालक एमपीएस चन्द्रावत को निर्देशित किया कि निजी क्षेत्र में उर्वरक वितरण पर निगरानी रख आगामी रैक से निजी क्षेत्र को शासन के निर्देशानुसार कोटा आवंटित हो। श्री चंद्राकर ने बताया कि जिले में इस वर्ष मक्के का क्षेत्र बढ़ने से यूरिया की आवश्यकता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जिले को प्रत्येक 8-10 दिन में मिल रही उर्वरक की रैक से विक्रेन्द्रीकृत व्यवस्था में सेवा सहकारी समितियों को खाद मिल रहा है ताकि कृषको को यथास्थान खाद मिल सकें।