June 20, 2025 |

जिला भाजयुमो कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सक्रिय युवाओं को मिला पदों का दायित्व

Hriday Bhoomi 24


हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक कमल कुंज कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या, महामंत्री धर्मेन्द्र पाल की उपस्थिति में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की विशेष भूमिका पर चर्चा हुई।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, सम्भाग प्रभारी पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, सम्भाग प्रभारी अमय आप्टे, मोर्चा प्रभारी देवीसिंह सांखला, जिला प्रभारी सुनील अडलक की सहमति से कार्यकारिणी में विस्तार कर भूपेंद्र सिंह तोमर को जिला महामंत्री एवं नीरज लाठी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत कर दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.