राजकमल धार्मिक हरदा।
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश एक बार फिर भाजपा का बड़ा गढ़ साबित हुआ है। यहां विपक्षी दल कांग्रेस को स्वीप कर अनेक सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसमें इंदौर से शंकर लाल ललवानी 10 लाख, विदिशा में शिवराजसिंह चौहान 8.60 लाख और गुना में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत हासिल की है। इन बड़ी जीतों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बैतूल-हरदा लोकसभा सीट का नाम भी शामिल हो गया। यहां भाजपा के प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को हराया है।
जानकारी के अनुसार चुनाव में भाजपा के श्री उईके को 8 लाख 48 हजार 236 तथा कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 4 लाख 68 हजार 475 मत मिले। इस तरह श्री उइके ने श्री टेकाम को 3 लाख 79 हजार 761 मतों के अंतर से हराया है।