April 24, 2026 |

पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला 13 मार्च को होगा

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मेला 13 मार्च को होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्युकेटिव, फील्ड ऑफिसर व बीमा अभिकर्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिये न्यूनतम योग्यता कक्षा 5 वी से 12 वी, स्नातक तथा आईटीआई प्रशिक्षित तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना निर्धारित है। आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो जैसे मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति का 1 सेट लेकर रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते है। इसके लिये कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9424056828 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights