#अनुकरणीय पहल: गांव के युवाओं ने कुएं से सुरक्षित निकाला सांप
पहले की नागदेव की पूजा, फिर रस्सी में डलिया बांधकर बाहर निकाला

हंडिया। तहसील के ग्राम कुसिया से एक अच्छी खबर आई है। यहां के युवाओं ने अनुकरणीय पहल कर कुएं में गिरे सर्प को सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर छुड़वाया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासी नरेंद्र रंगीले के घर के कुएं में 24 घंटे से गिरे एक सांप के गिर गया। यह सर्प 24 घंटे से कुंए में ही तैरता रहा। जब यह जानकारी गांव के मनीष कीर, निलेश इवने एवं सक्रिय युवा राजू सिरोही को मिली तो उनके सभी युवा साथियों ने सबसे पहले कुंए के चबूतरे पर नाग देवता की पूजा कर अगरबत्ती जलाकर नारियल चढ़ाया। इसके बाद सब्जी की कैरेट रस्सी से बांधकर कुएं में डाली। काफी मशक्कत करने के बाद जब डलिया में सांप बैठ गया तो उसे आराम से बाहर निकाल लिया।
राजू सिरोही ने बताया कि हमें जैसे ही कुएं में एक सांप के गिरने की जानकारी मिली तो हमने साथी मनीष, निलेश, गगन, करण, संदीप, मोहित, विनय, बल्लू, विकास, विक्रम आदि युवाओं के साथ मौके पर पहुंचकर सांप को बाहर निकालने का काम किया। हमें खुशी हुई कि हमारी कोशिश से कुएं में परेशान हो रहे भूखे-प्यासे सांपदेवता को बाहर आने में मदद मिली। हमारे बुजुर्ग सिखाते हैं कि पृथ्वी पर हर जीव को जीने का उतना ही हक है जितना कि इंसानों का है। इसलिए हम सबने सांप को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का निर्णय लिया। इस कार्य में गांव के युवा मनीष कीर, निलेश इवने, गंगन उइके, करण, संदीप, मोहित, विनय, बल्लू आदि दर्जनों युवा साथियों ने महती योगदान किया।
