June 12, 2026 |

चुनाव के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्षों को दिया मार्गदर्शन

पं दीनदयाल उपाध्याय परिसर भोपाल में हुई बैठक

Hriday Bhoomi 24

हरदा।भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी जिलाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोर्चे की भूमिका पर जरूरी मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी चुनाव को लेकर और संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक मैं अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक में मोर्चे के हरदा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने भाग लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट की।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.