June 10, 2026 |

विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार-प्रसार का निर्देश

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये 16 दिसम्बर से “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत 26 जनवरी 2024 तक जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रचार वाहन भ्रमण करेगा तथा गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नये हितग्राहियों के आवेदन भी लिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि यात्रा के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिये ग्रामीण क्षेत्र में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को कार्यक्रम के बारे में बताएं ताकि अधिकाधिक ग्रामीण इस अवसर का लाभ उठा सकें। हरदा कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा,  जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.