April 18, 2026 |

गांवों में शराब पीकर हंगामे पर नकेल सकेगा जयश

सामाजिक युवाओं संगठन की अनुकरणीय पहल

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिले ट्रायबल बेल्ट में सामाजिक शक्ति बनकर उभरे दल जयश द्वारा गांवों में शराबबंदी की अनुकरणीय पहल की गई है। अब गांवों में शराब पीकर हंगामा करने वालों की खैर नहीं रहेगी। जयश के जिला अध्यक्ष राकेश ककोडिया ने कहा कि अब हर गांव में शराब की पाबंदी की जाएगी। इसके तहत शुक्रवार को सिराली तहसील के ग्राम मगरधा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के उपस्थित पंचगणों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि शराब पीकर गांव में वाद-विवाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें मगरधा के किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब पीकर वाद-विवाद किए जाने पर 5100 रुपए का आर्थिक दंड दिया जाएगा। इस बैठक में पंच सूरजलाल ईवने, राधेलाल वडकडे, रामाधार धुर्वे, जगदीश उईके, गोरेलाल मढानी, प्रेम धुर्वे, गोलू ईवने, बिरजू धुर्वे, नानकराम वडकडे, अमरलाल धुर्वे, बालाराम धुर्वे आदि उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights