September 13, 2025 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 27अगस्त का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹आचार्य पंडित पवनराज दुबे, धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, २७ अगस्त २०२५ – 🐘 श्री गणेश चतुर्थी विशेष 🙏

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०१
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:४३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०१:२६ (२८ अगस्त को)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १५:०५
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: 🌧️ वर्षा ऋतु
🔸 शक संवत: 🕉️ १९४७
🔸 विक्रम संवत: 🕉️ २०८२
🔸 मास: 📅 भाद्रपद
🔸 पक्ष: 🌘 शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: 📜 चतुर्थी – श्री गणेश चतुर्थी 🙏🐘 (दोपहर १५:४४ तक)
🔸 नक्षत्र: 🌌 हस्त – १६:३२ तक, तत्पश्चात चित्रा
🔸 योग: 🔯 शोभन – १४:५७ तक, तत्पश्चात अतिगंड
🔸 करण: 🪔 वणिज – १५:४४ तक, तत्पश्चात विष्टि

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 सिंह राशि ♌︎
🔸 चंद्र: 🌟 कन्या राशि ♍︎
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन राशि ♊︎
🔸 बुध: 🌟 सिंह राशि ♌︎
🔸 गुरु (बृहस्पति): 🌟 वृषभ राशि ♉︎
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह राशि ♌︎
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ राशि ♒︎ (🔁 वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन राशि ♓︎
🔸 केतु: 🌟 कन्या राशि ♍︎

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: 🕰️ १२:०८ – १२:५८
✅ विजय मुहूर्त: 🕰️ १४:४० – १५:३०
✅ गोधूलि मुहूर्त: 🌇 १८:३२ – १८:५६
गणेश पूजन (मध्यान्ह काल): 🙏 ११:०५ – १३:४०

⚠️ राहुकाल: ⛔ १२:२६ – १४:०१
⚠️ यमगंड काल: ⛔ ०७:३६ – ०९:११

🎉 गणेश चतुर्थी विशेष निर्देश 🎉
🌿 श्री गणेशजी की स्थापना एवं पूजन आज मध्यान्ह में करें।
🍥 नैवेद्य में मोदक, दूर्वा, सिंदूर, अक्षत और शुद्ध घी अर्पित करें।
🔱 मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः — कम से कम १०८ बार जप करें।
✨ विघ्नहर्ता सभी संकटों का नाश करें, बुद्धि और समृद्धि प्रदान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मदद से उसे हल करें, आपको सफलता मिलेगी। आपके संपर्क और संबंधों का दायरा भी काफी विस्तृत होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देंगे और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।
नकारात्मक:- बच्चों के व्यवहार में कुछ नकारात्मक बदलाव आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। गुस्से की बजाय उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करें तो सही रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
करियर:- पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। लेकिन काम की जगह की आंतरिक गतिविधियों पर भी नजर रखना बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरी में ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय किसी बात को लेकर जोश में न आएं।
लव:- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य:- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तथा सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक:- 3

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताने से शारीरिक और मानसिक ताजगी बनी रहेगी तथा आप अपने महत्वपूर्ण कामों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश से संबंधित परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
नकारात्मक:- किसी पड़ोसी या मित्र के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अपने काम से ही मतलब रखें। अपनी भावुकता और उदारता पर भी काबू रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। जोखिम लेने की आदत से भी दूर रहें।
करियर:- व्यवसाय में अगर कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। समय अनुकूल है। लेकिन कारोबारी गतिविधियों में बहुत ज्यादा मेहनत तथा कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोग अपना काम सावधानीपूर्वक करें। फाइल के काम में कोई गलती हो सकती है।
लव:- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यावसायिक परेशानियों को हावी न होने दें। इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य:- मौसम में बदलाव की वजह से जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या रहेगी। इस समय गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक:- 6

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद और प्यार परिवार पर बना रहेगा। आध्यात्म से जुड़ी किसी खास बात को गहराई से जानने में रुचि रहेगी और कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण यात्रा को भी टालने का फैसला लेना सही ही है।
नकारात्मक:- ध्यान रखें, फैसला लेने में समय लगाने से कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। योजनाओं को तुरंत पूरा करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का दखल भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने निजी काम खुद ही करें।
करियर:- मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी तथा व्यवसाय में विस्तार भी होगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वाले लोग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा।
लव:- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपना खान-पान ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक:- 1

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है, सिर्फ आपको मजबूत इरादे से काम करना है। जगह बदलने से संबंधित कोई योजना है, तो उसे पूरा करने का सही समय है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय आत्म-मंथन में भी जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक शांति महसूस होगी।
नकारात्मक:- कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुँह से ऐसी बात निकल सकती है, जो संबंधों के लिए नुकसानदायक रहेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का प्रयोग न करें। अपने गुस्से और जोश पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।
करियर:- कामकाज को लेकर कोई सकारात्मक यात्रा फायदेमंद रहेगी तथा पैसों के रूप में बहुत लाभदायक साबित होगी। व्यापारिक संबंध और ज्यादा मजबूत बनेंगे। योजनाबद्ध तरीके से अपने काम को पूरा करते चलें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं।
लव:- पति-पत्नी के मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- यात्रा के दौरान अपने खान-पान और दवाइयों का खास ध्यान रखें। इस समय मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- 4

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आय का कोई साधन फिर से शुरू होने से पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा तथा नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी।
नकारात्मक:- परिवार में कुछ आपसी दुश्मनी की स्थिति चल रही है, तो बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन में संबंधों को खराब होने से बचाएं। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ न लें।
करियर:- आज व्यवसाय में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। समस्याओं का निवारण बहुत ही धैर्य पूर्वक करने की जरूरत है। लेकिन कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी बनेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव:- पति-पत्नी आपसी संबंधों के द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य:- ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक:- 2

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- इस समय दिल की बजाय दिमाग से फैसला लेने की जरूरत है। अपनी काम करने की क्षमता के दम पर कई महत्वपूर्ण काम बेहतरीन तरीके से पूरे करेंगे। शेयर बाजार और जोखिम से संबंधित कामों में आपके लिए फायदेमंद स्थिति बन रही है।
नकारात्मक:- दूसरों की बातों में न आकर अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर ही विश्वास रखें। क्योंकि आपके कुछ करीबी लोग ही आपके लिए रुकावटें और बाधाएं पैदा कर सकते हैं। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा।
करियर:- व्यवसाय के क्षेत्र में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है तथा आपके काम पहले की तरह सही तरीके से और व्यवस्थित रूप से शुरू हो जाएंगे। दिन का ज्यादा समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों में बीतेगा।
लव:- अन्य गतिविधियों के साथ-साथ परिवार को प्राथमिकता देना आपका प्रयास रहेगा। जिससे घर में अच्छी सुख-शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य:- ज्यादा तनाव और चिंता करने से उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक:- 6

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- कुछ समय से आपने बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाकर रखी है। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ने लगा है। आज कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात कई उलझे हुए कामों को बनाने में मदद करेगी।
नकारात्मक:- कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति और ज्यादा ध्यान दें।
करियर:- व्यवसाय से संबंधित आगे के कामों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। साहित्य तथा कला से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। मेहनत तथा परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों तथा अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग और मार्गदर्शन जरूर लें।
लव:- घर-परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। लेकिन अतिरिक्त वैवाहिक संबंध तनाव का कारण भी बनेंगे।
स्वास्थ्य:- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के पास भी कुछ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- 5

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- हर काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नकारात्मक:- किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। वरना भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेकार के खर्चों की भी ज्यादा रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
करियर:- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें और कोई भी नया फैसला आज न लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन खुश रहेगा।
लव:- पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास भरा रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के संक्रमण और त्वचा से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक:- 7

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- परिवार में सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ नियम-कानून बनाएंगे, जो कि बहुत अच्छे रहेंगे। बच्चों के सही व्यवहार से भी मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहें। इससे संबंधों में मिठास रहेगी।
नकारात्मक:- बहुत ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर न लादें। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी मुश्किल स्थिति में धैर्य और संयम रखकर ही आप समाधान निकाल सकते हैं।
करियर:- काम की जगह की आंतरिक व्यवस्था बेहतर बनाने की जरूरत है। अधीनस्थ कर्मचारियों से कोई वाद-विवाद की स्थिति न पैदा होने दें। कोई जाँच बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
लव:- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्य आपस में बैठकर मनोरंजन और खुशी में समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य:- मौसमी बीमारी, जुकाम और बुखार रह सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- 3

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करने में आप सफल रहेंगे। अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए सही समय है। आर्थिक निवेश से संबंधित मामलों में भी समय बीतेगा तथा सफलता भी मिलेगी। समाज में सही मान-सम्मान बना रहेगा।
नकारात्मक:- दिन के बाद के हिस्से में स्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। तनाव लेने की बजाय हल निकालें। विद्यार्थियों का ध्यान आज बेकार की गतिविधियों में लगा रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर:- कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी तथा कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने पड़ेंगे। इस समय कोई भी डील या लेन-देन करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी पाने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
लव:- पति-पत्नी में आपसी तालमेल सही बना रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- जोड़ों और घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक:- 9

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। आज संपत्ति की खरीद-फरोख्त से संबंधित चल रही कोई डील फाइनल हो सकती है। घर के रखरखाव से संबंधित वस्तुओं के लिए ऑनलाइन खरीदारी भी होगी।
नकारात्मक:- अपने ज्यादातर काम दिन के पहले हिस्से में निपटाने की कोशिश करें। क्योंकि दोपहर बाद स्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा।
करियर:- व्यवसाय की जगह पर कुछ रुकावटें रहेंगी। लेकिन कर्मचारियों तथा सहयोगियों का साथ बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में लापरवाही की वजह से किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं, इसलिए बहुत ही सँभलकर काम करें।
लव:- घर के मामलों में ज्यादा दखल देना सही नहीं है। बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में संक्रमण या खराश जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक:- 3

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- बदलाव वाली ग्रहों की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इस बेहतरीन समय का सही उपयोग करना आपकी काम करने की क्षमता पर भी निर्भर है। अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी करीबी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें।
नकारात्मक:- व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। वरना आज की कुछ गलतफहमियां और गलत व्यवहार संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है। आलस्य तथा सुस्ती पर काबू पाएं, कामों में मन लगाएं।
करियर:- कार्यस्थल पर आपके मनोबल में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में विस्तार के अवसर मिलेंगे। लेकिन निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। कहीं भी जल्दबाजी में निर्णय न लें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें थोड़ी मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा।
लव:- प्रेम संबंधों में समझदारी बनाए रखें। किसी छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से इसे सुलझाया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य:- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आराम और सही खानपान का विशेष ध्यान रखें। योग और व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक:- 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐
💎 रत्न सुझाव: मूंगा, लाल मूंगा
📿 मंत्र: “ॐ अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय: हर मंगलवार को लाल वस्त्र धारण कर हनुमानजी का विशेष सेवा करें। तिल के तेल का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मेष राशि के लिए “मंगल ग्रह शांति यज्ञ” किया जाता है, जिसमें मंत्र जाप, हवन और पीपल वृक्ष की पूजा होती है। यह अनुष्ठान केवल योग्य और अनुभवी पंडितजी द्वारा ही कराया जाना चाहिए ताकि ग्रहों की बाधाएं दूर हो सकें और जीवन में सफलता आए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृष🐂
💎 रत्न सुझाव: पन्ना, पीलापन पत्थर
📿 मंत्र: “ॐ बृशपते नमः”
🛕 उपाय: गुरुवार के दिन हल्दी का दान करें और पीले रंग के वस्त्र पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: वृष राशि के लिए “गुरु मंत्र जाप यज्ञ” संपन्न किया जाता है जिसमें गुरु ग्रह की पूजा, मंत्रोच्चारण और हवन शामिल होता है। यह अनुष्ठान जीवन में शांति, ज्ञान और समृद्धि लाता है, और केवल श्रेष्ठ पंडितजी द्वारा करवाना उचित है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन💏
💎 रत्न सुझाव: नीला नीलम, गागरत पत्थर
📿 मंत्र: “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय: बुधवार के दिन हरे वस्त्र पहनें और हरी मूंग दाल का दान करें। बुध देव की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मिथुन राशि वालों के लिए “बुध ग्रह शांति और बुद्धि वर्धक यज्ञ” आयोजित किया जाता है। इसमें मंत्र जाप, हवन और विशेष स्तोत्र का पाठ होता है, जिसे केवल अनुभवी पंडितजी द्वारा संपन्न करवाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क💮
💎 रत्न सुझाव: मोती, चंद्रमा के रत्न
📿 मंत्र: “ॐ सोमाय नमः”
🛕 उपाय: सोमवार को सफेद वस्त्र पहनकर चंद्रमा की पूजा करें। दूध और सफेद वस्त्र का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कर्क राशि के लिए “चंद्र ग्रह शांति यज्ञ” होता है, जिसमें चंद्र मंत्र जाप, दूध का अभिषेक और हवन शामिल है। यह अनुष्ठान घर में शांति और मानसिक सुख-शांति लाने हेतु श्रेष्ठ माना जाता है और केवल विद्वान पंडितजी द्वारा कराया जाना चाहिए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🐅
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, हीरा
📿 मंत्र: “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय: रविवार को सूरज देव की पूजा करें, लाल वस्त्र पहनें और गंगा जल का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: सिंह राशि के लिए “सूर्य ग्रह शांति और शक्ति यज्ञ” अनुष्ठान होता है। इसमें सूर्य मंत्र जाप, हवन और आरती शामिल होती है, जो केवल अनुभवी पंडितजी के नेतृत्व में संपन्न करवाना चाहिए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👩
💎 रत्न सुझाव: पन्ना, मूंगा
📿 मंत्र: “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय: बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें, तुलसी के पौधे को जल दें और बुध देव की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कन्या राशि के लिए “बुध ग्रह शांति यज्ञ” का आयोजन किया जाता है, जिसमें मंत्र जाप, हवन और बुध स्तोत्र का पाठ होता है। यह अनुष्ठान पंडितजी के मार्गदर्शन में करवाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला💏
💎 रत्न सुझाव: हीरा, पुखराज
📿 मंत्र: “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय: शुक्रवार को सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनें, गाय को चारा डालें और श्री सरस्वती वंदना करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: तुला राशि वालों के लिए “शुक्र ग्रह शांति और वैवाहिक सुख यज्ञ” होता है, जिसमें शुक्र मंत्र जाप, हवन, और वैदिक गीत शामिल होते हैं। इसे केवल पंडितजी की देखरेख में करवाना चाहिए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🐍
💎 रत्न सुझाव: नीला नीलम, गोमेद
📿 मंत्र: “ॐ मङ्गलाय नमः”
🛕 उपाय: मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनें और हनुमान जी की पूजा करें। तिल का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: वृश्चिक राशि के लिए “मंगल ग्रह शांति यज्ञ” आयोजित होता है, जिसमें मंत्र जाप, हवन और विशेष हनुमान स्तोत्र का पाठ होता है। यह अनुष्ठान मात्र योग्य पंडितजी द्वारा कराना उत्तम रहता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, नीला नीलम
📿 मंत्र: “ॐ गुरुर्वे नमः”
🛕 उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर गुरु देव की पूजा करें, दान और जप करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: धनु राशि के लिए “गुरु ग्रह शांति यज्ञ” का आयोजन होता है, जिसमें गुरु मंत्र जाप, हवन और धार्मिक ग्रंथों का पाठ होता है। यह अनुष्ठान केवल पंडितजी की देखरेख में करवाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐐
💎 रत्न सुझाव: नीलम, गोमेद
📿 मंत्र: “ॐ शनिाय नमः”
🛕 उपाय: शनिवार को काले वस्त्र पहनें, शनि देव की पूजा करें और काले तिल दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मकर राशि के लिए “शनि ग्रह शांति यज्ञ” अत्यंत प्रभावशाली होता है, जिसमें शनि मंत्र जाप, हवन और काले वस्त्र दान शामिल हैं। यह यज्ञ केवल विशेषज्ञ पंडितजी द्वारा कराया जाना चाहिए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ🌊
💎 रत्न सुझाव: हीरा, नीला नीलम
📿 मंत्र: “ॐ राहवे नमः”
🛕 उपाय: शनिवार को नीले वस्त्र पहनकर राहु देव की पूजा करें, काले तिल दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कुंभ राशि वालों के लिए “राहु ग्रह शांति यज्ञ” किया जाता है जिसमें राहु मंत्र जाप, हवन और तिल दान शामिल होता है। यह यज्ञ केवल पंडितजी के मार्गदर्शन में करवाना चाहिए।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟
💎 रत्न सुझाव: मोती, पुखराज
📿 मंत्र: “ॐ केतवे नमः”
🛕 उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर केतु देव की पूजा करें, केसर और गुड़ का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मीन राशि के लिए “केतु ग्रह शांति यज्ञ” आयोजित होता है जिसमें केतु मंत्र जाप, हवन और विशेष स्तोत्र शामिल हैं। इसे मात्र विद्वान पंडितजी द्वारा करवाएं।

1पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।

🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. प्रातःकाल गायत्री मंत्र जाप
सूर्योदय के समय साफ-सुथरे स्थान पर बैठकर “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्” मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे बुद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

🔹 2. सूर्य देव को जल अर्पण
प्रत्येक दिन सूर्यास्त से पूर्व सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह विधि जीवन में सुख-शांति एवं स्वास्थ्य लाभ दिलाती है। जल अर्पण करते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का उच्चारण करें।

🔹 3. राहु-केतु शांति हेतु कुशासन
राहु और केतु के प्रकोप से बचाव के लिए शनिवार को काले तिल व अक्षत (चावल) लेकर हवन करें। साथ ही शुद्ध घी में एक दीपक जलाएं। यह विधि ग्रह दोषों से रक्षा करती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।

यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights