जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153🗓️ आज का पंचांग
शनिवार, ४ अक्टूबर २०२५🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:२३
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:०७
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १६:२१
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०४:१२ (५ अक्टूबर की प्रातः)🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: शरद
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आश्विन
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: द्वादशी
🔸 नक्षत्र: धनिष्ठा
🔸 योग: शूल
🔸 करण: बालव
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 कन्या
🔸 चंद्र: 🌟 कुंभ
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 कन्या/तुला
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह
🔸 शनि: 🌟 मीन (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:४६ – १२:३३
✅ विजय मुहूर्त: १४:१८ – १५:०५
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५५ – १९:१९
⚠️ राहुकाल: ०९:१९ – १०:४७
⚠️ यमगंड काल: १३:४३ – १५:११
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। यह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नकारात्मक: अकारण ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है। इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।
करियर: व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन समय है। इसलिए प्रयासरत रहें। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज निर्विघ्न पूरा हो जाएगा। आपको अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 5
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: कुछ समय अपने शौक के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नकारात्मक: किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण पर क्रोध करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। आज किसी भी तरह की आवाजाही को स्थगित करना फायदेमंद रहेगा।
करियर: कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आय की स्थिति बेहतर रहेगी। बेहतरीन आर्डर भी मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है।
लव: किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य: मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 3
—
मिथुन💏 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक: आप अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें तथा अपने कार्यों को अंजाम दें। इससे आप जल्दी ही उसके उचित परिणाम हासिल कर लेंगे। किसी खास विषय पर भी विचार-विमर्श होगा। निकट संबंधियों के साथ भेंट-मुलाकात आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी।
नकारात्मक: कोई मनोनुकूल कार्य के न बनने से उदासी और चिंता की स्थिति रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में अनुचित कार्य न करें। आपकी बदनामी हो सकती है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें।
करियर: व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में अपने प्रयासों के साथ-साथ दूसरों की सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है। स्टॉक मार्केट में रुचि लेने वाले लोगों के लिए लाभदायक समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए सुकून दायक रहेगा।
लव: जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में गलतफहमियां न आने दें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। लापरवाही व तनाव की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 6
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
नकारात्मक: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क न रखें। इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है।
करियर: कार्यस्थल पर गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।
लव: घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है। यह आश्चर्यजनक रहेगी।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। लापरवाही न बरतें, उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक: आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा और उचित समाधान भी मिलेगा।
नकारात्मक: दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती है। उन पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आप अपना मनोबल मजबूत रखें।
करियर: व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने के दबाव के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
लव: घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य: दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा, मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 5
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी हो सकती है।
नकारात्मक: तनाव या व्यवधान जैसी स्थिति बने, तो कुछ समय एकांत में मनन करने में लगाएं। आपको निश्चित ही समाधान मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन उदास रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
करियर: कार्य क्षेत्र में अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिश्रम कम जैसी स्थिति रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई उचित डील हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों के उचित परिणाम हासिल होंगे।
लव: घर की सुख-शांति बनाए रखने में आपका योगदान बहुत जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। सावधानी रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 2
—
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
नकारात्मक: किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। आप अपनी चीजों की संभाल खुद करें।
करियर: व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आंतरिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप इसमें सफल भी रहेंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव: दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। इससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। इसलिए सावधान रहें और अपना नियमित चेकअप करते रहें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 7
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: सकारात्मक ग्रह गोचर बना हुआ है। लाभदायक योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होंगी। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होने से खुशनुमा माहौल बनेगा।
नकारात्मक: कभी-कभी व्यक्तिगत रूप से खुद को अकेलापन महसूस करेंगे। खुद को व्यस्त रखना इसका उचित इलाज है। किसी गलतफहमी की वजह से भाई-बहनों के संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं।
करियर: यह समय बहुत ही सावधानी से कार्य करने का है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। अपने परिवार जनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।
लव: पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: एलर्जी की वजह से नजला, जुकाम से परेशान रहेंगे। उचित सावधानी बरतें तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 8
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: रिश्तेदारों से मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा और सुखद बनाएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की सगाई संबंधी कोई बातचीत भी बन सकती है। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका कोई मकसद भी हल हो जाएगा।
नकारात्मक: अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गुप्त रखें। कोई भी बात लीक होने से आपका नुकसान हो सकता है। अपने आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें।
करियर: व्यवसाय में अभी किसी नए कार्य को शुरू न करें। पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण ऑफिस का काम घर से भी करना पड़ेगा। व्यक्तिगत कार्य स्थगित करने पड़ेंगे।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखें।
स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव न लें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला
भाग्यशाली अंक: 2
—
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक: आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है। आप पूरी मेहनत से अपने कार्यों पर प्रयासरत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी रहेंगे।
नकारात्मक: गुस्से और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव को बदलना जरूरी है। इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा।
करियर: कारोबारी मामलों में आपका दबदबा बना रहेगा। आपका कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी को पैसा उधार देना आपको मुसीबत में डालेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ🌊 (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी योग्यताओं तथा उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। उनके द्वारा की गई कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी।
नकारात्मक: दूसरों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद न रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा हर समस्या का समाधान भी निकाल लेंगे।
करियर: व्यवसाय में और अधिक ग्रोथ करने संबंधी कुछ विशेष जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
लव: पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: गले और छाती में कफ की वजह से परेशान रहेंगे। लापरवाही न बरतें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
—
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक: किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात होने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, अब उससे संबंधित शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नकारात्मक: पारिवारिक मामलों पर विचारों में संकीर्णता आने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा।
करियर: इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम हैं। व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी कार्य प्रणाली तथा व्यवस्था में परिवर्तन करने से और अधिक सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी।
लव: व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या कभी-कभी रह सकती है। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 5
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral) मंगलवार को तांबे में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“मंगल दोष शांति पूजा” किसी योग्य पंडित से करवाएं। यह विशेष रूप से कुंडली में मंगल की अशुभता को शांत करने के लिए होती है। हवन, अंगारक स्तोत्र पाठ, और नवग्रह पूजा इसमें शामिल होती है।
—
🔹 वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल (Opal), शुक्रवार को चांदी में पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सफेद चीज़ें जैसे चावल या दूध का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“शुक्र शांति यज्ञ” और “लक्ष्मी नारायण पूजन” शुक्रवार को विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाना श्रेष्ठ है। इससे वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
—
🔹 मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald), बुधवार को सोने या चांदी में पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ बुं बुद्धाय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – गाय को हरा पत्तेदार चारा खिलाएं। बुधवार को हरी मूंग का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“बुध ग्रह शांति पूजा” विशेषकर छात्रों, व्यापारियों व वाणी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी। इसमें नवग्रह हवन, बुद्ध बीज मंत्र जाप व अभिषेक कराया जाता है।
—
🔹 कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
💎 रत्न सुझाव – मोती (Pearl), सोमवार को चांदी में पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ सोम सोमाय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – शिवलिंग पर दूध और चावल चढ़ाएं। चंद्रमा को जल अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“चंद्र ग्रह शांति पूजा” और “रुद्राभिषेक” विशेषकर मानसिक शांति, चिंता व भावनात्मक असंतुलन से मुक्ति हेतु कराना उत्तम है।
—
🔹 सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (Ruby), रविवार को सोने में पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – रविवार को गुड़ व गेहूं का दान करें। सूर्य को जल चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“सूर्य ग्रह शांति यज्ञ” एवं “आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ” विशेष रूप से उच्च पद, सम्मान व नेत्र रोगों से राहत हेतु किसी योग्य आचार्य द्वारा कराना चाहिए।
—
🔹 कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald), बुधवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्रीं श्रीं बुद्धाय नमः” (108 बार जप)
🛕 उपाय – तुलसी को जल दें। हरी वस्तुएं जैसे हरा कपड़ा, मूंग दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“महा गणपति पूजा एवं बुध शांति अनुष्ठान” बुद्धि, निर्णय शक्ति और वाणी में सुधार हेतु कराना शुभ होता है। इसमें बुध बीज मंत्र, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ होता है।
—
🔹 तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल, शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – कन्याओं को मिठाई और वस्त्र दान करें। मां दुर्गा को श्रृंगार अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“श्री सूक्त पाठ व कन्या पूजन” शुक्र ग्रह की प्रसन्नता एवं दांपत्य जीवन में मधुरता हेतु किसी विद्वान पुरोहित से करवाएं।
—
🔹 वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
💎 रत्न सुझाव – मूंगा, मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ कूं कुण्डलिनी रूपिण्यै नमः”
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं। लाल वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“महाकाली साधना” अथवा “रक्त चामुंडा अनुष्ठान” (योग्य साधक पंडित द्वारा) शत्रु बाधा और अदृश्य भय से मुक्ति हेतु श्रेष्ठ है।
—
🔹 धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire), गुरुवार को पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” (108 बार)
🛕 उपाय – केले के वृक्ष की पूजा करें। पीली चीज़ों का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“गुरु चांडाल दोष निवारण पूजा” तथा “बृहस्पति शांति हवन” शिक्षा, संतान व विवाह में अड़चनों को दूर करने के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं।
—
🔹 मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
💎 रत्न सुझाव – नीला पुखराज या नीलम (योग्य कुंडली परीक्षण के बाद), शनिवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – काले तिल, काले वस्त्र, सरसों का तेल दान करें। शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“शनि शांति यज्ञ”, “शनि चालीसा पाठ व दशरथ कृत स्तोत्र अनुष्ठान” किसी योग्य ब्राह्मण द्वारा शनिवार को कराना अत्यंत लाभकारी होता है।
🔹 कुंभ🌊 (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
💎 रत्न सुझाव – नीलम (Blue Sapphire), शनिवार को मध्यमा अंगुली में लोहे की अंगूठी में धारण करें (लेकिन कुंडली परीक्षण के बाद ही)।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः” (108 बार शनिवार को जप करें)
🛕 उपाय – शनि मंदिर में काली उड़द, काले तिल व लोहे का दान करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“शनि दोष निवारण पूजा”, “शनि ग्रह शांति हवन” एवं “साढ़ेसाती/ढैया शांति अनुष्ठान” किसी योग्य और अनुभवी ब्राह्मण या शास्त्री द्वारा करवाना चाहिए। इसमें नवग्रह शांति, दशरथ कृत शनि स्तोत्र पाठ व तैलाभिषेक प्रमुख रूप से किए जाते हैं। यह विशेषकर जीवन में स्थिरता, नौकरी व स्वास्थ्य से संबंधित बाधाओं को दूर करता है।
—
🔹 मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire), गुरुवार को सोने में तर्जनी अंगुली में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” (108 बार गुरुवार को जप करें)
🛕 उपाय – गाय को चना और गुड़ खिलाएं। किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र, केला, हल्दी और चने की दाल दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
“गुरु ग्रह शांति पूजा”, “श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ”, और “बृहस्पति यज्ञ” योग्य पंडित द्वारा कराना अति लाभकारी होता है। यह विवाह में विलंब, संतान बाधा, करियर में अस्थिरता जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही “संतान गोपाल मंत्र जप” भी संतान सुख के लिए विशेष रूप से कराया जाता है।
🌟 विशेष नोट:
इन सभी अनुष्ठानों और जपों के लिए उपयुक्त तिथि, मुहूर्त, दिशा और स्थान अत्यंत आवश्यक होते हैं।
🔔 कृपया किसी योग्य, प्रमाणित एवं अनुभवी पंडित जी या आचार्य से ही यह पूजन, जप या शांति अनुष्ठान संपन्न कराएं।
✅ यदि आप कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा से ऐसे अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 मो.: 9977676153
🌐 विशेष पूजन सेवा उपलब्ध – सम्पूर्ण विधि-विधान अनुसार
📿 ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प, शनि साढ़ेसाती, विवाह, संतान, नौकरी, स्वास्थ्य संबंधित विशेष समाधान
—
🌺 राशि अनुसार उपाय नियमित रूप से करने पर शुभता में वृद्धि होती है। विशेष अनुष्ठान से ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है। 🌺
🙏 हर कार्य में परमेश्वर की कृपा व आशीर्वाद बना रहे।
🔔 ॐ तत्सत्।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. आंतरिक शांति हेतु प्राणायाम प्रयोग
प्रातः सूर्योदय से पहले 7 बार गहरी श्वास लें और धीरे-धीरे छोड़ें। इसके साथ “ॐ शांति: शांति: शांति:” का जप करें। यह उपाय तनाव, चिंता और क्रोध को नियंत्रित कर मानसिक संतुलन देता है।
🔹 2. धन वृद्धि हेतु विशेष दान
गुरुवार या शुक्रवार को किसी ब्राह्मण को पीली मिठाई, हल्दी और केले का दान करें। यह बृहस्पति और शुक्र ग्रह को प्रसन्न करता है, जिससे आर्थिक समृद्धि आती है।
🔹 3. वाणी और संबंध सुधार हेतु
मां सरस्वती के चित्र या मूर्ति के समक्ष दीपक जलाकर “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का 21 बार जप करें। यह आपकी वाणी में मधुरता लाकर पारिवारिक व सामाजिक संबंधों में सुधार लाएगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
