#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 31 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे
🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹आचार्य पंडित पवन राज दुबे, धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
🗓️ आज का पंचांग
रविवार, ३१ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०२
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:३९
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १३:११
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २३:२०
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: अष्टमी (२४:५५ तक)
🔸 नक्षत्र: अनुराधा (१७:१७ तक)
🔸 योग: वैधृति (१५:४६ तक)
🔸 करण: विष्टि (११:५३ तक), बवा (२४:५५ तक)
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 सिंह राशि
🔸 चंद्र: 🌟 वृश्चिक राशि
🔸 मंगल: 🌟 सिंह राशि
🔸 बुध: 🌟 कर्क राशि
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ राशि
🔸 शुक्र: 🌟 कर्क राशि
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ राशि (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन राशि
🔸 केतु: 🌟 कन्या राशि
***
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५५ – १२:४६
✅ विजय मुहूर्त: १४:३९ – १५:३१
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:२७ – १८:४९
⚠️ राहुकाल: १७:०४ – १८:३९
⚠️ यमगंड काल: १२:२१ – १३:५५
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: – किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके भाग्य से संबंधित कोई नया रास्ता खोल सकती है। किसी करीबी संबंधी की शादी तय हो जाने जैसी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे खुशी रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा से संबंधित कार्यक्रम भी बनेगा।
नकारात्मक: – भाई या किसी करीबी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। गुस्से और जोश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
करियर: – साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने छोटे कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा रोक-टोक और ज्यादा अनुशासन बनाए रखना उनकी काम करने की क्षमता को प्रभावित करेगा।
लव: – परिवार में शांति बनाए रखने में आपसी तालमेल जरूरी है। पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना सही नहीं है।
स्वास्थ्य: – शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें तथा बेकार की बातों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: – ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहतरीन उपलब्धि ला रही है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल काम को भी आसान बना लेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी खास मुद्दे को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा।
नकारात्मक: – जिम्मेदारियां ज्यादा होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी न होने दें। बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करने में अपना योगदान जरूर दें। खर्चे बने रहेंगे।
करियर: – व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन बाहरी व्यक्तियों का अपने काम की जगह पर दखल न होने दें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जाँच होने की आशंका है। अगर कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज मिल सकती है।
लव: – किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ खबर मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य: – आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। जोखिम भरे कामों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक: – अपने परिवार को प्राथमिकता देना जरूरी है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में परिवार के लोगों का आपको सही सहयोग रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय बिताना घर के माहौल को और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
नकारात्मक: – निजी व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ मेल-जोल रखना आपकी भी मानहानि का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने कामों से ही मतलब रखें। अपनी गतिविधियों में दूसरों का दखल न होने दें।
करियर: – व्यवसाय में अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे जल्दी ही लागू करें, आपको सफलता मिलेगी। लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें वरना कुछ नुकसान हो सकता है। सरकारी गतिविधियां सही ढंग से चलती रहेंगी।
लव: – दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। नहीं तो पारिवारिक समस्या उठ सकती है।
स्वास्थ्य: – पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी में सुधार आएगा तथा आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: – निवेश से संबंधित कामों के लिए आज समय बहुत ही अच्छा है। इसलिए इन कामों में खास तौर पर अपना ध्यान केंद्रित करें। पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा।
नकारात्मक: – किसी महँगी चीज की खरीदारी को लेकर जल्दबाजी न करें। उस पर सही विचार-विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर खास तौर पर जागरूक रहें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर: – शुरुआत में आपके अधिकतर काम सही ढंग से बनते जाएंगे, लेकिन दोपहर बाद ग्रहों की स्थितियां कुछ विपरीत हो रही हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। नौकरी में भी काम से संबंधित किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लव: – पति-पत्नी के तालमेल से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य: – स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम हावी हो सकते हैं। अपनी इस समस्या को लापरवाही में न लें। आयुर्वेदिक इलाज लेना सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 6
—
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, ते)
सकारात्मक: – कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे तथा संपर्क भी बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व भी संतुलित और सकारात्मक बनेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। खरीदारी का भी प्लान बन सकता है।
नकारात्मक: – भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी कोई वादा न करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। सरकारी कामों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, जुर्माना आदि लग सकता है।
करियर: – व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित ही रखें, क्योंकि कुछ न कुछ रुकावट और चुनौतियां बनी रहेंगी। कोई भी लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। कोई सरकारी दौरे पर जाने का विचार बन सकता है।
लव: – पारिवारिक गतिविधियों में अपना सही योगदान देने से घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य: – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सिर्फ ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: – परिवार पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर बहुत मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। घर में धार्मिक आयोजन से संबंधित योजनाएं बनेंगी।
नकारात्मक: – कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थ की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करना भी आपका दायित्व है।
करियर: – पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय से संबंधित कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग के कामों में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अच्छा फायदा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें और समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करें।
लव: – युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य: – तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8
—–
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: – अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ साझा करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ खबर भी प्राप्त हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा।
नकारात्मक: – सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि आपके राजनीतिक अथवा सामाजिक रुतबे का गलत फायदा कोई दूसरा व्यक्ति उठा सकता है, जिसकी वजह से आपकी मानहानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
करियर: – व्यवसाय में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच सही तालमेल बनाकर रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग से संबंधित कामों को फिलहाल स्थगित करना सही है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी और आर्थिक रूप से भी सही रहेगी।
लव: – वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल का कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य: – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा थकान और तनाव का प्रभाव आपकी काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: – आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय बीतेगा। घर परिवार से संबंधित सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करके खुशी ही मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – समय अच्छा है, तो इसका सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। खुद को अपने कामों में व्यस्त रखने से आप बेकार की गतिविधियों पर ध्यान देने से बच जाएंगे।
करियर: – दूसरे कामों में व्यस्तता की वजह से काम की जगह पर समय देना मुश्किल होगा, लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से काम सही ढंग से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई काम भी हल हो जाएगा।
लव: – दांपत्य संबंधों में सही तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: – वर्तमान मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: – प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है, तो आज उसका कोई सही परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको खुशी हासिल होगी। प्रोफेशनल पढ़ाई में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
नकारात्मक: – अपने आस-पास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। धन के निवेश से संबंधित फैसले में भी इस दौरान काफी सोच-विचार और जाँच-पड़ताल कर लेने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने से समाधान मिलेंगे।
करियर: – मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसाय से संबंधित अच्छी जानकारियां हासिल करना जरूरी है। किसी भी नए काम को शुरू करने में यह जानकारियां सहायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।
लव: – पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य: – इंफेक्शन और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8
—
मकर🐐 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक: – किसी खास काम के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन अपने उसूलों और आदर्शों के साथ आप किसी भी तरह का समझौता नहीं करें। इससे समाज में सही सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
नकारात्मक: – किसी को कर्ज देने से संबंधित फैसला लेने वाले हैं, तो उसे टालने में ही भलाई है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपनी काम करने की क्षमता व योग्यता से फैसला लेना ज्यादा सही रहेगा।
करियर: – व्यावसायिक कामों में कुछ उलझनें आएंगी, लेकिन आप समस्याओं से छुटकारा पाने का रास्ता भी ढूँढ ही लेंगे। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। आपकी आर्थिक स्थिति को कोई भी खतरा नहीं है। नौकरी में काम के बोझ से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव: – दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य: – थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच आराम लेना भी बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
—
कुंभ⚖️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: – समय अनुकूल है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ समय पढ़ने-लिखने के लिए भी निकालने से आपको कई खास जानकारियां मिलेंगी।
नकारात्मक: – मित्रों या करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान भी न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुँचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के सामने भी जाहिर न करें।
करियर: – व्यवसाय में किसी नए काम की योजना की शुरुआत होगी और कामयाबी भी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें, वरना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे और मानहानि भी संभव है। नौकरी में किसी तरह के स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है।
लव: – पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य: – आराम और व्यायाम दोनों को दिनचर्या में शामिल करें। थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
—
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)
सकारात्मक: – आज कोई भी फैसला लेना हो, तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज पर ज्यादा भरोसा करें। इससे आपके काम जरूर ही बनेंगे। अगर आप अपने व्यवसाय की जगह के पास घर से संबंधित प्रॉपर्टी देख रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। यह प्रॉपर्टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
नकारात्मक: – अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
करियर: – काम की जगह पर कर्मचारियों की गतिविधियों पर गहरी नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव: – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। करीबी मित्रों के साथ कोई मिलन जैसा कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य: – त्वचा से संबंधित एलर्जी हो सकती है। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral)
📿 मंत्र – “ॐ अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें और उन्हें सिंदूर, तेल और चमेली के तेल का दीपक अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – यदि आप ग्रह शांति या किसी खास मुद्दे पर शांति चाहें तो किसी योग्य पंडित से मंगल ग्रह शांति पूजन करवाएं। इसमें हनुमान यंत्र, मंगल मंत्र का जाप और मंगल ग्रह के शांति व उपाय पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह पूजा आपके जीवन में मंगल कार्यों की वृद्धि करती है और शांति प्रदान करती है।
—
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा (Diamond)
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके सामने गुलाब के फूल अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति पूजा करवाएं, जो विशेष रूप से आपकी धन और समृद्धि में वृद्धि करने के लिए की जाती है। यह पूजा पंडित के द्वारा घर के मुख्य द्वार पर की जाती है और इस दौरान शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप और श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ किया जाता है।
—
🔹 मिथुन👬 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald)
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को गाय के बछड़े को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा करवाने से आपके संवाद और व्यापार में सफलता मिलती है। इस पूजा के दौरान पंडित जी बुध मंत्र का जाप करते हुए बुध ग्रह यंत्र की पूजा करते हैं। इसके साथ ही सप्तधान्य का पूजन भी होता है।
—
🔹 कर्क🦀 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (Pearl)
📿 मंत्र – “ॐ चन्द्राय नमः”
🛕 उपाय – सोमवार को चाँदी की चीज़ दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चन्द्र ग्रह शांति पूजा आपके मानसिक तनाव और अवसाद को दूर करने में मदद करेगी। इस पूजा में पंडित जी चन्द्र मंत्र का जाप करते हैं और चन्द्र ग्रह यंत्र के माध्यम से चंद्र देव की शांति हेतु हवन करते हैं।
—
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा (Diamond)
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – रविवार को सूर्योदय से पहले ताम्र पात्र में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह शांति पूजा करवाने से आपके करियर में नये अवसर और सफलता मिलती है। इस पूजा में पंडित जी सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य यंत्र की पूजा करते हैं।
—
🔹 कन्या👩🦰 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald)
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – किसी योग्य ब्राह्मण को हरे रंग के वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा करवाएं ताकि आपके व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सुधार हो। इस पूजा में बुध यंत्र और बुध मंत्र का जाप किया जाता है और हवन भी किया जाता है।
—
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा (Diamond)
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को घर में दीपमालिका जलाएं और कन्याओं को मिठाई का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति पूजा से आपके जीवन में सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। इस पूजा में शुक्र मंत्र का जाप किया जाता है और शुक्र ग्रह के साथ जुड़े श्री लक्ष्मी व्रत का आयोजन होता है।
—
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral)
📿 मंत्र – “ॐ अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनकर भगवान हनुमान की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल ग्रह शांति पूजा करवाएं, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और विजय का संचार करती है। इस पूजा में हनुमान यंत्र और मंगल मंत्र का जाप किया जाता है और विशेष हवन भी किया जाता है।
—
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले फूलों का दान करें और हल्दी से अभिषेक करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति पूजा करवाने से आपकी शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होती है। इस पूजा में गुरु यंत्र और गुरु मंत्र का जाप किया जाता है, साथ ही हनुमान हवन भी किया जाता है।
—
🔹 मकर🐐 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम (Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ शनि देवाय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काले तिल का दान करें और शनि देव की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति पूजा से आपके जीवन में शनि के प्रभाव को शांत किया जाता है। इस पूजा में शनि यंत्र और शनि मंत्र का जाप किया जाता है और शनि के रुष्ट प्रभाव को शांत करने हेतु हवन होता है।
—
🔹 कुंभ⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – नीला पत्थर (Blue Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ शनि देवाय नमः”
🛕 उपाय – किसी ब्राह्मण को तेल का दान करें और बुरे प्रभावों को शांत करने के लिए शनि पूजा करवाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – कुंभ राशि के लिए शनि ग्रह शांति पूजा अत्यंत लाभकारी होगी। इस पूजा में शनि यंत्र और शनि मंत्र का जाप किया जाता है और शनि देव के शांति के लिए पंडित जी द्वारा विशेष हवन भी किया जाता है।
—
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (Pearl)
📿 मंत्र – “ॐ चन्द्राय नमः”
🛕 उपाय – सोमवार को चांदी का दान करें और चंद्रमा के प्रभाव को शांत करने के लिए पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चन्द्र ग्रह शांति पूजा से आपके मानसिक शांति और सुख में वृद्धि होती है। इस पूजा में पंडित जी चन्द्र मंत्र का जाप करते हैं और चन्द्र यंत्र की पूजा करते हैं।
-पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. मानसिक शांति के लिए उपाय
सूर्योदय से पूर्व एक कप पानी में थोड़ी सी शहद डालकर उसे पीने से मानसिक शांति मिलती है और दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, “ॐ शान्ति शान्ति शान्ति” का 7 बार जाप करें।
🔹 2. जीवन में समृद्धि के लिए उपाय
किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान दें, या फिर उन्हें भोजन का वितरण करें। यह उपाय लक्ष्मी के आशीर्वाद को आकर्षित करता है और आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।
🔹 3. परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का उपाय
रात को किसी भी रूप में एक ताम्र सिक्का लेकर, उसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें। इससे परिवार में सुख-शांति और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में 0सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️