March 3, 2026 |

जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 27 सितंबर का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

***

🗓️ आज का पंचांग
शनिवार, २७ सितम्बर २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५९
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:११
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २१:१८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०९:४५
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: शरद
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आश्विन
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: सप्तमी (७), २७:१६ तक, तत्पश्चात अष्टमी
🔸 नक्षत्र: आद्र्रा, २९:११ तक तत्पश्चात पुनर्वसू
🔸 योग: सिद्ध
🔸 करण: बव २७:१६ तक, तत्पश्चात बालव

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 कन्या
🔸 चंद्र: 🌟 मिथुन
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन
🔸 बुध: 🌟 कन्या
🔸 गुरु: 🌟 मेष
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह
🔸 शनि: 🌟 कुंभ (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

***

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:४५ – १२:३२
✅ विजय मुहूर्त: १४:२४ – १५:११
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५५ – १८:१५

⚠️ राहुकाल: ०९:२२ – १०:५४
⚠️ यमगंड काल: १३:५८ – १५:३०

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा और सबको खुशी मिलेगी।
नकारात्मक: छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना सही नहीं है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है और मन को भी शांत रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर बिताएं।
करियर: व्यवसायिक व्यवस्था ठीक बनी रहेगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में काम में कोई मनपसंद बदलाव होने से खुशी महसूस होगी।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर तकरार हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें, क्योंकि इस समय तनाव की वजह से आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे आप बहुत ही सुकून और खुशी महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत बदलाव भी महसूस कर रहे होंगे। अगर आज कोई मीटिंग तय है, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं, आपको सफलता मिलेगी।
नकारात्मक: घर में संबंधियों के आने से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत ज्यादा भावुकता और उदारता पर काबू रखें, क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी आपको समय देना होगा।
करियर: आज का दिन पेमेंट लेने और मार्केटिंग के लिए बहुत अच्छा है। पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। थोड़े से प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों की भी उनकी मेहनत के कारण तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव: परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का कार्यक्रम बनेगा।
स्वास्थ्य: गैस और वायु के कारण जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन💏 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक: काफी समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज वह हल हो जाएगा और आप मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी हासिल हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध और अनुशासित तरीके से काम करने की प्रणाली आपको सफलता देगी।
नकारात्मक: अस्वस्थता की वजह से आपकी काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ अपने गुस्से और जिद जैसी आदत पर काबू रखें। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां कुछ सामान्य ही रहेंगी। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है। कोई भी दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारियां भी मिलेंगी। कोई ऑफिस से जुड़ी यात्रा भी संभव है।
लव: परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और कुछ समय एक-दूसरे के लिए जरूर निकालें।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 6

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश से जुड़ी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर में बदलाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।
नकारात्मक: घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा, जिसकी वजह से बजट बिगड़ भी सकता है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है। बच्चों की गतिविधियों और दोस्तों पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहें।
करियर: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में बहुत ही ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी काम करने के तरीके में बदलाव करने से आपको व्यवसाय में नई-नई संभावनाओं और अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्चाधिकारियों से मदद लेना सही रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल सही और तालमेल से भरा बना रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव के कारणों से अपना बचाव करें, वरना इनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 5

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक: किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना है, तो आज उससे संबंधित फैसला लेने का सबसे अच्छा समय है। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बिताएं। इससे आत्मिक और मानसिक शांति मिलेगी।
नकारात्मक: अपनी गरिमा और गोपनीयता का खास ध्यान रखें, वरना किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर: आपने अगर किसी नए काम की शुरुआत की है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश कामयाब रहेगी। आने वाले समय में यह काम आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। किसी को भी उधार देने से बचें।
लव: परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती और डिनर आदि का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की जांच नियमित करवाएं और दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 6

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: आय और खर्च में समानता बनी रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपसी तालमेल से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी सही रहेगा। टैक्स से संबंधित कामों को भी आज पूरी तरह से निपटा लें।
नकारात्मक: अपनी योजनाओं और काम करने के तरीके को सबके सामने न लाएं, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने से बड़ा खर्च सामने आएगा।
करियर: व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबराएं नहीं, क्योंकि अभी का संघर्ष और परिश्रम आने वाले समय में अच्छे परिणाम देने वाला है। सिर्फ प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल कुछ नकारात्मक ही रहेगा।
लव: परिवार और प्रियजनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। प्रेम से जुड़े मामलों में अपना कोई वादा जरूर पूरा करें।
स्वास्थ्य: अपने आसपास घट रही नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान में रहें और अपने कामों में व्यस्त रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 3

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: अनुभवी लोगों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बातचीत होगी। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और जागरूक रहेंगे। जगह में बदलाव को लेकर इच्छुक लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नकारात्मक: किसी नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव होने से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दूसरों के अहंकार और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट न करें और शांत बने रहें। खर्च की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन अपने बजट का भी सही ध्यान रखें।
करियर: व्यापार से जुड़े लेन-देन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी गलती या चूक का बड़ा नुकसान भुगतना पड़ सकता है। सोशल गतिविधियों में व्यवसाय से संबंधित विचार-विमर्श भी रह सकता है, जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य: एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसकी वजह से शरीर में कहीं न कहीं दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: घर में कोई धार्मिक या मनोरंजन से जुड़े कामों की योजना बनेगी और घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके भाग्य को मजबूत भी करेगा। उनका मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नकारात्मक: किसी भी तरह की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही करें। इससे आप भी तनाव लेने से बच जाएंगे। घर के बुजुर्गों की खास देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनकी सलाह और मार्गदर्शन को भी प्राथमिकता दें।
करियर: व्यवसाय में सुधार लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर जैसी नई तकनीकी जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी खुश रहेंगे, साथ ही तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव: पति-पत्नी के बीच सही तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट आने की संभावना है।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस होगी। सही खान-पान और आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: जामुनी
भाग्यशाली अंक: 2

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। रचनात्मक कामों के साथ पढ़ने-लिखने में भी रुचि बढ़ेगी। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नकारात्मक: कुछ विपरीत परिस्थितियां बनी रहेंगी। संतान के करियर से जुड़ी किसी असफलता के कारण मन दुखी रहेगा। इस समय बच्चे का आत्मविश्वास बनाकर रखना बहुत जरूरी है, वरना इसका असर आपके व्यक्तिगत कामों पर भी पड़ेगा।
करियर: इस समय काम की जगह पर ही अपनी उपस्थिति रखें। मार्केटिंग या मीडिया से संबंधित कामों में खास सफलता नहीं मिलने वाली है। अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है, लेकिन जोखिम लेने के बजाय सोच-समझकर फैसला लें।
लव: पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। आपस में तालमेल बनाकर रखना बहुत जरूरी है। प्रेम संबंधों में समय और पैसा बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 9

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक: घर में सही व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी, जिसकी वजह से सभी परिवार के लोग अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च-अध्ययन और शोध में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल लगेगा।
नकारात्मक: नजदीकी संबंधियों के साथ प्यार भरा व्यवहार बनाए रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, चोट लगने की स्थिति बन रही है। बढ़ते खर्च परेशान करेंगे।
करियर: आज व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही अच्छे प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में व्यापार से जुड़ी कोई दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।
लव: परिवार के लोगों के सही तालमेल से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या बनी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ🌊 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: आज आपकी मेहनत और परिश्रम रंग लाएगी, जिससे आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर भी गर्व होगा। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।
नकारात्मक: इस समय कहीं भी आना-जाना या यात्रा करने से बचें और ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताएं, क्योंकि किसी प्रकार के वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है। फाइनेंस से संबंधित भी कोई चिंता रह सकती है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही सही है। अपनी काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाएं। बाजार से जुड़े कामों में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में अभी जैसी स्थिति है, वैसी ही रहेगी।
लव: अपनी किसी भी व्यक्तिगत समस्या में जीवनसाथी की सलाह लेना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। असंतुलित खान-पान की वजह से जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 6

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक: तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का ज्यादा भार बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से बड़ी आसानी से संभाल भी लेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को पूरा करें।
नकारात्मक: कोई भी मुश्किल आने पर घबराएं नहीं और अपनी सोच सकारात्मक रखें और समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, इसकी वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण काम टालने भी पड़ सकते हैं।
करियर: आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उसमें सफलता मिलने की भी अच्छी संभावना है। इस दौरान अपनी काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की योजनाओं पर विचार करें। लेकिन किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय बीतेगा।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय खान-पान और दिनचर्या से जुड़ी गतिविधियों को बहुत ही संतुलित रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल रत्न)
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। मंगलवार को गुड़-चना का भोग लगाएं। किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल दोष निवारण पूजन, हनुमान बाहुक पाठ अथवा मंगल ग्रह शांतिपाठ। यह कार्य केवल दक्ष ब्राह्मण या विद्वान पंडित द्वारा कराएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सफेद मिठाई गाय को खिलाएं। चावल व दूध का दान करें। माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति यज्ञ, कन्याओं को भोजन कराना, लक्ष्मी नारायण ह्रदय स्तोत्र पाठ।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – हरे मूंग का दान करें। बुधवार को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। पक्षियों को हरी सब्ज़ियाँ डालें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति यज्ञ, गणेश अथर्वशीर्ष का 21 बार पाठ, संपुटित बुध बीज मंत्र जाप।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ सोमाय नमः”
🛕 उपाय – चावल, दूध और चीनी का दान करें। सोमवार को शिवलिंग पर जलधारा करें। सफेद वस्त्र धारण करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्रमा शांति पूजन, रुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ एवं महामृत्युंजय जाप (1100 बार)।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – रविवार को गेहूं और गुड़ का दान करें। जल में रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ों से आशीर्वाद लें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ, सूर्य ग्रह शांति यज्ञ, सूर्य बीज मंत्र जाप (7000 बार)।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
🛕 उपाय – बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – दुर्गा सप्तशती नवचंडी यज्ञ, बुध ग्रह शांति के लिए विशेष बीज मंत्र जाप, संतान सुख हेतु संतान गोपाल मंत्र जाप।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सफेद माला चढ़ाएं। कन्याओं को सौंदर्य सामग्री दान करें। शंख में जल भरकर घर में छिड़काव करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – श्री सूक्त हवन, शुक्र ग्रह शांति यज्ञ, वृहद लक्ष्मी पूजन।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ भौमाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। रक्तदान करें या लाल वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल दोष शांति यज्ञ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, मंगल बीज मंत्र जाप (10,000 बार)।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – पीले वस्त्र पहनें। गुरुवार को केले के पेड़ को जल चढ़ाएं। आचार्य को पुस्तक या पीली मिठाई दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – बृहस्पति यज्ञ, गुरु बीज मंत्र का अनुष्ठानिक जाप (19,000 बार), गुरु चरित्र पाठ।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को तेल से तली चीजें कुत्तों को खिलाएं। शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। शनि चालिसा पढ़ें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि दोष निवारण यज्ञ, साढ़े साती शांति पाठ, शनि बीज मंत्र जाप (23,000 बार)।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ🌊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या फिरोज़ा
📿 मंत्र – “ॐ नमः शिवाय”
🛕 उपाय – जल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। शनिवार को जरूरतमंद को चप्पल दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति यज्ञ, महामृत्युंजय जाप (12500 बार), काल सर्प दोष निवारण पूजन।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ विष्णवे नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं। व्रत रखें और भगवान विष्णु के मंदिर में पीले पुष्प अर्पित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति यज्ञ, श्रीविष्णु सहस्त्रनाम पाठ, संपुटित श्रीसूक्त हवन, पीपल पूजन एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन (ये सभी केवल योग्य और अनुभवी पंडित जी द्वारा ही कराएं)।

🌟 विशेष नोट:
इन सभी अनुष्ठानों और जपों के लिए उपयुक्त तिथि, मुहूर्त, दिशा और स्थान अत्यंत आवश्यक होते हैं।
🔔 कृपया किसी योग्य, प्रमाणित एवं अनुभवी पंडित जी या आचार्य से ही यह पूजन, जप या शांति अनुष्ठान संपन्न कराएं।
✅ यदि आप कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा से ऐसे अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, तो संपर्क करें:

📞 मो.: 9977676153
🌐 विशेष पूजन सेवा उपलब्ध – सम्पूर्ण विधि-विधान अनुसार
📿 ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प, शनि साढ़ेसाती, विवाह, संतान, नौकरी, स्वास्थ्य संबंधित विशेष समाधान

🌺 राशि अनुसार उपाय नियमित रूप से करने पर शुभता में वृद्धि होती है। विशेष अनुष्ठान से ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है। 🌺

🙏 हर कार्य में परमेश्वर की कृपा व आशीर्वाद बना रहे।
🔔 ॐ तत्सत्।

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: ९९७७६७६१५३

***

🗓️ आज का पंचांग
सोमवार, २२ सितम्बर २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:१३
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०६:२४
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १८:२९
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: शरद
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आश्विन (पूर्णिमांत/अमान्ता – भाद्रपद समापन, आश्विन प्रारंभ)
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: प्रतिपदा (२६:५७ तक)
🔸 नक्षत्र: उत्तर फाल्गुनी (११:२१ तक), तत्पश्चात हस्त
🔸 योग: शुक्ल (१९:५१ तक)
🔸 करण: किमस्तोग्न (१४:०९ तक), तत्पश्चात बावा (२६:५७ तक)

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 कन्या
🔸 चंद्र: 🌟 कन्या
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन
🔸 बुध: 🌟 सिंह
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

***

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:४९ – १२:३८
✅ विजय मुहूर्त: १४:१६ – १५:०७
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:०० – १८:२०

⚠️ राहुकाल: ०७:४० – ०९:१०
⚠️ यमगंड काल: १०:४३ – १२:१३

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होगी। किसी काम में आ रही परेशानी हल हो जाएगी। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्साह भरा माहौल रहेगा। एक-दूसरे से मिलने और विचारों का आदान-प्रदान करने से आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नकारात्मक: – दोस्तों के साथ फालतू के मौज-मस्ती में उलझने से आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान न देने के कारण परिवार के सदस्यों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर:- काम की जगह पर किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर आप असमंजस में रहेंगे और कोई फैसला लेने में असहज महसूस करेंगे। इसलिए, कोई भी काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव:- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। किसी पुराने दोस्त से बहुत समय बाद मिलने पर पुरानी और अच्छी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य:- गलत खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 1

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- किसी संबंधी के माध्यम से या फोन पर कोई खास खबर मिलेगी, जिससे आप मानसिक रूप से बहुत सुकून महसूस करेंगे। समझदारी से किया गया धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
नकारात्मक: – अचानक कोई ऐसा खर्च आ सकता है जिस पर रोक लगाना संभव नहीं होगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियों पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर:- व्यवसाय में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम की गति बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी। जलन की भावना से कुछ लोग आपका बुरा कर सकते हैं। ऑफिस के मामलों में दूसरों की सलाह पर अमल न करें।
लव:- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य:- एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन करें।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: – 5

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- आज परिवार में भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से भी आपको राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभवों और सलाह को जरूर मानें। उनके मार्गदर्शन में आप कोई फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – अपने विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें। युवा लोग अपने प्रोजेक्ट से जुड़े मन के अनुसार परिणाम न मिलने पर तनाव न लें, बल्कि दोबारा प्रयास करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। लेन-देन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें।
करियर:- व्यवसाय से जुड़े कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आती रहेंगी। इसलिए, बहुत एकाग्रता के साथ फैसला लें और काम करें। परिवार के लोगों की सलाह भी आपको सही रास्ता दिखा सकती है। बैंक से जुड़े कामों को तुरंत निपटाएं।
लव:- वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य:- गैस और एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: – 1

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- आज ग्रहों की स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज उनके सामने आपकी बेगुनाही साबित होगी और संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
नकारात्मक: – ध्यान रखें कि ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी आपको नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए, वर्तमान परिस्थितियों में संतोष रखना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी, लेकिन यह समय धैर्य रखने का ही है।
करियर:- कारोबार की गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। इस समय व्यवसाय की कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है, जिससे और बेहतर परिणाम मिल सकें। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही मन के मुताबिक जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।
लव:- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल सकता है।
स्वास्थ्य:- व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- केसरिया
भाग्यशाली अंक: – 3

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- घर और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपनी भागीदारी जरूर रखें, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा लोगों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
नकारात्मक: – सावधान रहें, कुछ लोग आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र भी कर सकते हैं। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका बुरा असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर:- व्यवसाय से जुड़ी किसी भी नई योजना पर आज शुरुआत न करें। उनसे जुड़ी और ज्यादा जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपने कर्मचारियों और सहयोगियों पर भरोसा रखने से उनकी काम करने की क्षमता बनी रहेगी और व्यवसाय की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
लव:- घर का माहौल सुखद बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग भी उचित व्यवस्था बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य:- गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 9

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी होगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत ज्यादा तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – छोटी-मोटी बातों पर नाराज होना या उदास हो जाना अच्छे स्वभाव की निशानी नहीं है। आज भी किसी करीबी व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। इसलिए, अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखना जरूरी है।
करियर:- व्यवसाय में अपनी काम करने की रणनीति में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा करने से और ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से बोरियत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि कुछ दिन छुट्टी ले लें।
लव:- परिवार के सदस्यों के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें, लेकिन लापरवाही भी न बरतें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 3

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- करीबी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो जाएगी, इसलिए उनकी सलाह पर जरूर अमल करें।
नकारात्मक: – आज अपने व्यक्तिगत कामों में ही खुद को व्यस्त रखें और दूसरों के मामले में न उलझें। किसी के साथ मतभेद होने की वजह से पुलिस स्टेशन जाने तक की नौबत आ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
करियर:- व्यवसाय में कोई भी ऑनलाइन काम शुरू करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। किसी भी काम में दिक्कत आने पर परिवार के सदस्यों की मदद लेना भी फायदेमंद रहेगा। हालांकि, कोई बेहतरीन ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव:- किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या को धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी ज्यादा बढ़ेगी।
स्वास्थ्य:- गैस और बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- आपकी सूझबूझ और प्रयासों से किसी समस्या का हल होगा और आप खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। किसी खास विषय पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
नकारात्मक: – कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी जरूर लें। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।
करियर:- व्यवसाय में काम के बोझ की वजह से आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। तरक्की के भी अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम समय पर पूरा न होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ेगी।
लव:- घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रिक परेशानी बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से बचें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 2

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम भी मिलेंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्म में विश्वास बनाए रखें, इससे मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
नकारात्मक: – किसी भी तरह की यात्रा करना या लोगों से मिलना-जुलना टाल दें, क्योंकि कोई फायदेमंद नतीजा नहीं मिलेगा। भाइयों और मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही हैं। इसलिए, थोड़ा ध्यान रखें।
करियर:- व्यवसाय से जुड़े कामों के लिए समय अच्छा बना हुआ है। अपनी योग्यता और प्रतिभा का पूरा उपयोग करें। इस समय विस्तार से जुड़ी योजनाओं को टालना ही सही है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, कुछ लोग जलन की भावना से मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
लव:- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती है, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य:- खांसी, जुकाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। संयमित खान-पान और दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 5

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- इस समय कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे लड़ने की क्षमता भी देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सही परिणाम मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।
नकारात्मक: – कोई सरकारी या कोर्ट से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें।
करियर:- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले बेहतरीन साबित होंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
लव:- परिवार का सहयोग और सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। लेकिन शादी के बाहर के संबंध किसी तरह की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य:- बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से सिर दर्द और तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 2

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। अगर घर में बदलाव से जुड़ी योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कोई फैसला लेने का सही समय है। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी।
नकारात्मक: – अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामले में दखल न दें, इसकी वजह से आप भी बेकार में मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में बिताना सही रहेगा।
करियर:- नए और प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यवसाय से संबंधित ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसकी वापसी संभव है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है।
लव:- पति-पत्नी के बीच बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से समाधान भी जरूर मिलेगा।
स्वास्थ्य:- गैस और पेट दर्द से जुड़ी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 9

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति बहुत ही अच्छी बनी हुई है। इनका पूरा सम्मान और सदुपयोग करें। आपकी समझदारी से कोई पारिवारिक समस्या हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिल जाएगा।
नकारात्मक: – कोई भी विपरीत परिस्थिति बने, तो अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और फैसले भी गलत हो सकते हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें।
करियर:- अपने व्यवसायिक संपर्कों को और ज्यादा बढ़ाएं। कंसल्टेंसी और पब्लिक डीलिंग से संबंधित व्यवसाय आज बहुत ज्यादा फायदे में रहेंगे। कुछ नई बिजनेस पार्टियां भी बनेंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी काम के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
लव:- घर में सभी सदस्य अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे, इससे आपसी प्रेम और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य:- किसी भी स्थिति में अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वरना स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 6

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral) तांबे की अंगूठी में मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और गुड़-चना का भोग लगाएं। मंगलवार को रक्तदान करना भी पुण्यदायी रहेगा।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल दोष शांति पूजन एवं “मंगल ग्रह शांति यज्ञ” करवाना अति लाभकारी रहेगा। यह केवल किसी योग्य ब्राह्मण पंडित से ही करवाना चाहिए।

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा (Diamond) चांदी की अंगूठी में शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – सुहाग सामग्री का दान करें, विशेषकर शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्री को।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति हवन एवं रति-कामदेव पूजन, किसी योग्य विद्वान द्वारा विशेष मंत्रों के साथ करवाना उत्तम रहेगा।

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald) सोने या पंचधातु की अंगूठी में बुधवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बं बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं और बच्चों को स्टेशनरी का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह की शांति हेतु “बुध ग्रह शांति जाप” व ‘पारद शिवलिंग’ पर दुग्धाभिषेक योग्य पंडित से करवाना लाभकारी रहेगा।

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (Pearl) चांदी की अंगूठी में सोमवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सों सोमाय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – शिवलिंग पर कच्चे दूध का अभिषेक करें और जल में चावल प्रवाहित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति हेतु ‘सोमवार व्रत कथा’ एवं ‘चंद्रमा शांति यज्ञ’ किसी कुशल ब्राह्मण से करवाना चाहिए।

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (Ruby) सोने में रविवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें, उसमें लाल फूल, गुड़ डालें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह शांति हेतु “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ व ‘सूर्य शांति हवन’ करवाएं। यह केवल अनुभवी ब्राह्मण के द्वारा होना चाहिए।

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald) बुधवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्रीं श्रीं बुद्धदेवाय नमः”
🛕 उपाय – गौशाला में सेवा करें या गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह की पीड़ा हो तो ‘बुध ग्रह दोष निवारण पूजन’ किसी वैदिक ब्राह्मण से करवाएं। साथ ही, नर्मदेश्वर शिवलिंग पर अभिषेक कराना शुभ रहेगा।

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा (Diamond) शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें और सुगंधित इत्र का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – “श्रीसूक्त पाठ”, लक्ष्मी यज्ञ और शुक्र ग्रह शांति पूजन किसी अनुभवी वैदिक पंडित से करवाना अत्यंत शुभ रहेगा।

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Red Coral) तांबे की अंगूठी में मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान मंदिर में तेल चढ़ाएं, 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – “मंगल ग्रह दोष निवारण पूजा” और “भैरव पूजन” किसी तांत्रिक या अनुभवी विद्वान से कराना श्रेष्ठ रहेगा।

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire) गुरुबार को सोने में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – पीले वस्त्र और बेसन के लड्डू का दान करें। तुलसी में जल अर्पण करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – “गुरु ग्रह शांति यज्ञ”, “बृहस्पति स्तोत्र पाठ” किसी वेदपाठी ब्राह्मण से करवाना अति शुभ रहेगा।

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम (Blue Sapphire) शनिवार को लोहे की अंगूठी में धारण करें (सावधानीपूर्वक परीक्षण के बाद)।
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – काली उड़द, तिल का दान करें। शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – “शनि दोष निवारण हवन”, “शनि शांति अनुष्ठान”, “महाकाली पूजन” किसी दक्ष तांत्रिक ब्राह्मण से करवाना लाभकारी रहेगा।

🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या गोमेद (Shani or Rahu related) किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ वं वां वौं सः वायवे नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को जरूरतमंदों को कंबल दान करें, काली गाय को रोटी खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – “शनि-राहु दोष निवारण यज्ञ”, “कालसर्प योग शांति पूजा”, यह सिर्फ सिद्ध पंडित या तांत्रिक द्वारा कराना उत्तम रहेगा।

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पीला पुखराज या सफेद पुखराज गुरुवार को सोने की अंगूठी में तर्जनी या अनामिका उंगली में धारण करें (सत्यापित ज्योतिष सलाह से)।
📿 मंत्र – “ॐ कें केतवे नमः” या “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” — 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें, पीली वस्तु ब्राह्मण को दान दें, तुलसी में दीपक लगाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
गुरु-केतु दोष निवारण पूजा, नवग्रह शांति यज्ञ, और संपूर्ण भाग्य उन्नति अनुष्ठान किसी वेदपाठी और अनुभवी ब्राह्मण द्वारा करवाना शुभ रहेगा। विशेषतः “बृहस्पति ब्रह्मास्त्र होम” और “केतु पीड़ा निवारण यज्ञ” अत्यधिक प्रभावकारी माने गए हैं।

 

🌟 विशेष नोट:
इन सभी अनुष्ठानों और जपों के लिए उपयुक्त तिथि, मुहूर्त, दिशा और स्थान अत्यंत आवश्यक होते हैं।
🔔 कृपया किसी योग्य, प्रमाणित एवं अनुभवी पंडित जी या आचार्य से ही यह पूजन, जप या शांति अनुष्ठान संपन्न कराएं।
✅ यदि आप कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा से ऐसे अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, तो संपर्क करें:

📞 मो.: 9977676153
🌐 विशेष पूजन सेवा उपलब्ध – सम्पूर्ण विधि-विधान अनुसार
📿 ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प, शनि साढ़ेसाती, विवाह, संतान, नौकरी, स्वास्थ्य संबंधित विशेष समाधान

🌺 राशि अनुसार उपाय नियमित रूप से करने पर शुभता में वृद्धि होती है। विशेष अनुष्ठान से ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है। 🌺

🙏 हर कार्य में परमेश्वर की कृपा व आशीर्वाद बना रहे।
🔔 ॐ तत्सत्।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. रात्रि में मनःशांति हेतु उपाय
सोते समय तांबे के पात्र में जल भरकर सिरहाने रखें। प्रातः उस जल को तुलसी में अर्पित करें। यह मानसिक अशांति को दूर करता है और स्वप्नदोष व तनाव से राहत देता है।

🔹 2. गृह क्लेश निवारण उपाय
गाय के घी का दीपक घर के मंदिर में जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 21 बार उच्चारण करें। यह परिवार में सौहार्द और प्रेम बढ़ाता है।

🔹 3. व्यापार में वृद्धि हेतु प्रयोग
प्रत्येक बुधवार को किसी मंदिर में 7 प्रकार की साबुत दालें दान करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। यह कार्य व्यापारिक बाधाओं को दूर करता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।

यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights