#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 26 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे
🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹आचार्य पंडित पवनराज दुबे, धर्मशास्त्र, तंत्रशास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
🗓️ आज का पंचांग
मंगलवार, २६ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०१
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:४९
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १०:३५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २२:४०
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायण
🔸 ऋतु: शरद् ऋतु
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: तृतीया (हरतालिका तृतीया)
🔸 नक्षत्र: स्वाती
🔸 योग: वैधृति
🔸 करण: तैतिल
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 सिंह
🔸 चंद्र: 🌟 तुला
🔸 मंगल: 🌟 कन्या
🔸 बुध: 🌟 कन्या
🔸 गुरु: 🌟 धनु
🔸 शुक्र: 🌟 कन्या
🔸 शनि: 🌟 मकर (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मेष
🔸 केतु: 🌟 तुला
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०३ – १२:५८
✅ विजय मुहूर्त: १६:०० – १६:४५
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:०० – १८:३०
⚠️ राहुकाल: १३:३० – १५:००
⚠️ यमगंड काल: ११:३० – १३:००
ॐ नमः कालभैरवाय 🙏
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका बहुत प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश से संबंधित कई समस्याएं हल होने की संभावना है।
नकारात्मक: – गुस्से और जोश पर काबू रखें। किसी करीबी संबंधी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों को सलाह देने की बजाय अपने स्वभाव को बदलना ज्यादा जरूरी है। बिना माँगे सलाह देना सही नहीं है।
करियर:- व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, क्योंकि आपकी जो योजना दूसरों के सामने जाहिर हो जाएगी, कुछ लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं। काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग लेना भी आपके तनाव को कम करेगा।
लव:- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा तथा पारिवारिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य:- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। किसी तरह के संक्रमण या खाँसी, जुकाम से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग:- बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 5
वृष🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। सभी काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और खुशी-खुशी समय बीतेगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और ज्यादा सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
नकारात्मक: – किसी संबंधी के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका है। लेकिन अपने गुस्से तथा उत्तेजना पर काबू रखें। आपका यह स्वभाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खर्च बढ़ता हुआ लग रहा है।
करियर:- कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएगी। पुश्तैनी व्यवसाय में ज्यादा फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। समय का भरपूर फायदा उठाएं। अचानक से ही कोई काम बन सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर काम की ज्यादा रहेगी।
लव:- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान जरूर दें। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य:- महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: 8
मिथुन💏 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका समाधान मिल जाएगा और आप अपना ध्यान अपने निजी कामों पर लगा पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। नए संपर्क भी बनेंगे।
नकारात्मक: – अपनी योजना और गतिविधियों की चर्चा किसी भी अनजान के सामने न करें। वरना कोई और व्यक्ति स्वार्थ की भावना से आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर:- वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, उनसे संबंधित कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इन पर बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही फायदेमंद स्थितियां प्राप्त होंगी। कमीशन से संबंधित व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें।
लव:- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती रहेगी।
स्वास्थ्य:- ज्यादा थकान की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: 3
कर्क💮 (दी, दू, थ, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करें, इससे आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। जमीन से संबंधित खरीद-फरोख्त का काम पूरा हो सकता है। साथ ही यह डील काफी फायदेमंद भी रहेगी।
नकारात्मक: – कभी-कभी कोई नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आएगी। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखें। कोई भी काम करने में ज्यादा सोच-विचार न करें वरना समय हाथ से निकल सकता है।
करियर:- व्यवसाय में इस समय नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान लगाना सही रहेगा। मार्केटिंग से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। काम की जगह पर कुछ बदलाव से संबंधित योजना भी बन सकती है। नौकरी में कोई खास जिम्मेदारी मिलेगी।
लव:- पारिवारिक व्यवस्था में भी अपना योगदान दें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य:- एलर्जी और खाँसी, जुकाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसी जगहों पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: 2
सिंह🐅 (मे, मो, टा, टी, तू, टे, टो, पा, पी)
सकारात्मक:- अपनी जीवनशैली को और ज्यादा अच्छा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे। इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज-मस्ती में लगा रहेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।
करियर:- व्यवसाय में आपको अपनी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की जरूरत है। दूर-दराज की पार्टियों से सही ऑर्डर मिलेंगे और यह ऑर्डर आपको बहुत ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के अच्छे मौके प्राप्त होने वाले हैं।
लव:- परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य:- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: 5
कन्या👩 (पू, पी, यू, ए, ओ, जा, जी, जु, ञ)
सकारात्मक:- पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ें। इस तरह की कोशिश करने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा तथा संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। और आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत भी करेंगे। घर में कोई शुभ काम से संबंधित योजना भी बनेगी।
नकारात्मक: – कोई भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे संबंधित और ज्यादा जानकारी हासिल करना आवश्यक है। आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन रही है। संयुक्त परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रह सकती है।
करियर:- ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर तबादला होने की संभावना है। पैसों की स्थिति में भी सुधार होगा।
लव:- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य:- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से कुछ राहत रहेगी। लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: 9
तुला🐐 (दे, दो, चा, ची, चु, चे, चो, ला, ली)
सकारात्मक:- कोई नजदीकी या दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जो कि यादगार रहेगा। आपका हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कामों के प्रति लगन आपको सफलता देगी। युवाओं की रुचि सामाजिक या आध्यात्मिक कामों में भी बढ़ेगी।
नकारात्मक: – स्वभाव में स्वार्थीपन लाना और सिर्फ खुद पर केंद्रित होना पास के लोगों को नाराज भी कर सकता है। वसीयत से संबंधित मामले उठ सकते हैं। बहुत ज्यादा धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों पर भी बिताएं।
करियर:- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। हालाँकि आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में सक्षम भी रहेंगे। आयात-निर्यात से संबंधित किसी भी काम में ज्यादा निवेश न करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग कोई भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। नौकरी में ज्यादा काम बना रहेगा।
लव:- पति-पत्नी आपसी संबंधों में तालमेल बनाए रखें। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य:- थकान की वजह से पैरों में सूजन और दर्द जैसी समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम लेना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक🦂 (ला, ली, लू, ले, लो, आ, ई, उ, ए)
सकारात्मक:- आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई विवादित मामला सुलझाने का सही समय है। आप घर या व्यवसाय से संबंधित सभी जिम्मेदारियों को बड़ी गंभीरता से निभाएंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर जागरूक रहेंगे।
नकारात्मक: – अपने करीबी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों में दूरियां न आने दें। किसी मित्र की समस्या के समाधान में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है। आज कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना एक चुनौती रहेगी।
करियर:- कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें रहेंगी। आपके साथ ठगी भी हो सकती है। इस समय रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा या विश्वास करना सही नहीं है। ध्यान रखें, कोई व्यावसायिक सूचना लीक हो रही है।
लव:- किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य:- इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: 3
धनु🏹 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- अनुभवी लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा उनके मार्गदर्शन से पिछले काफी समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
नकारात्मक: – किसी भी मुश्किल स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। गुस्से और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी तथा बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेने से आपकी मुश्किलों का समाधान निकलेगा।
करियर:- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए कोशिश करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव:- व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य:- वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से बचें। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 5
मकर🐐 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लोगों की परवाह न करके खुद के कामों पर ध्यान लगाना आपको नई उपलब्धियां भी देगा। रुकी हुई पेमेंट इकट्ठा करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
नकारात्मक: – प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। अनुशासित व्यवहार रखें। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
करियर:- व्यवसाय में अगर जगह बदलने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। किसी रुके हुए काम के होने की संभावना है। जिससे पैसों की समस्या हल हो जाएगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं, इसलिए अपने कामों को पूरी लगन से करें।
लव:- पारिवारिक गतिविधियों में आपका सही सहयोग रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में भी बदल सकते हैं।
स्वास्थ्य:- अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ♒ (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, तू, टे)
सकारात्मक:- सकारात्मक सोच रखें तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को पूरा करें। आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिलेगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए सही रिश्ता भी आने की संभावना है।
नकारात्मक: – अजनबी लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न रखें। तथा कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। बिना सोचे-समझे उधार से संबंधित कोई भी गतिविधि न करें।
करियर:- मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना खास ध्यान लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। लेकिन अभी आय के स्रोत कुछ मध्यम ही रहेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही ज्यादातर काम बन जाएंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव:- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना सुकून देगा।
स्वास्थ्य:- कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। क्योंकि नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्थिति को परेशान कर सकते हैं। जिसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: 8
मीन🐟 (ना, नी, नु, ने, नो, या, यी, यू, ए)
सकारात्मक:- घर में बड़े सदस्यों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। कोई शुभ काम पूरा होने जैसी योजना बनेगी तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी।
नकारात्मक: – सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास न करके अपने फैसले को ही सबसे जरूरी रखें। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है।
करियर:- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। हिम्मत बनाए रखें जल्दी ही स्थितियां अनुकूल होने वाली हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
लव:- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाए रखेगी। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य:- मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष 🐐
💎 रत्न सुझाव: मूंगा, लाल माणिक्य
📿 मंत्र: “ॐ मेषाय नमः”
🛕 उपाय: सोमवार को लाल वस्त्र धारण कर हनुमानजी की पूजा करें। लाल फूल और सिंदूर का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मेष राशि के जातकों के लिए गुरु शांति पूजा विशेष लाभदायक है। इस पूजा में गुरु ग्रह की महत्ता के अनुसार पंचामृत से अभिषेक और विधिवत पूजन होता है, जो कि अनुभवी पंडितजी द्वारा कराना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति सुधरती है और मन की शांति मिलती है।
—
🔹 वृष 🐂
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, पन्ना
📿 मंत्र: “ॐ वृषभाय नमः”
🛕 उपाय: शुक्रवार को शुक्रवार व्रत रखें, चंदन और चन्दन की थाली हनुमानजी को अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: वृष राशि के लिए शनि शांति पूजा आवश्यक है। शनि देव की कठोर परीक्षा को पार करने के लिए यह पूजा पंडित के माध्यम से विधिवत रूप से कराना चाहिए। इससे ग्रहों की अप्रिय दशा समाप्त होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
—
🔹 मिथुन 💏
💎 रत्न सुझाव: पन्ना, गहरा पुखराज
📿 मंत्र: “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहन कर तुलसी के पौधे को जल दें, तुलसी पर चंदन लगाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह शांति पूजा अति लाभकारी है। इस पूजा में विशेष मंत्र जाप और हवन किया जाता है, जिससे बुध ग्रह की अशांति दूर होती है और बुद्धि में वृद्धि होती है। यह पूजा केवल अनुभवी पंडितजी से कराएं।
—
🔹 कर्क 💮
💎 रत्न सुझाव: मोती, गोमेद
📿 मंत्र: “ॐ कर्कटकाय नमः”
🛕 उपाय: रविवार को सफेद वस्त्र पहनकर सूर्य देव की अराधना करें और सफेद पुष्प चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कर्क राशि के लिए सूर्य पूजा एवं गुड और तिल का दान लाभकारी है। सूर्य की आराधना में विधि-विधान से पूजन कराकर ही लाभ मिलता है। इसके लिए गुरु पंडितजी से सूर्य शांति पूजा कराना उत्तम रहता है।
—
🔹 सिंह 🐅
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, मूंगा
📿 मंत्र: “ॐ सिंहाय नमः”
🛕 उपाय: मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनकर हनुमानजी को सिंदूर का तिलक लगाएं और तेल दीप जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: सिंह राशि वालों के लिए हनुमान चालीसा पाठ एवं हवन आवश्यक है। यह पूजा विशेष रूप से किसी अनुभवी पंडित से करानी चाहिए, जिससे मन की शक्ति बढ़ती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
—
🔹 कन्या 👩
💎 रत्न सुझाव: नीलम, पन्ना
📿 मंत्र: “ॐ कन्यायै नमः”
🛕 उपाय: शनिवार को साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर नीलम रत्न धारण करें। कन्या देवता की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कन्या राशि के जातकों के लिए शनिदेव शांति पूजा एवं काली सर्प दोष निवारण अनुष्ठान श्रेष्ठ है। यह अनुष्ठान पंडित के नेतृत्व में किया जाना चाहिए ताकि दोष दूर होकर जीवन में समृद्धि आए।
—
🔹 तुला ⚖️
💎 रत्न सुझाव: हीरा, माणिक्य
📿 मंत्र: “ॐ तुलायै नमः”
🛕 उपाय: शुक्रवार को सफेद फूल और चांदी के गहने दान करें। तुलसी की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: तुला राशि के लिए वृषभ वंश के रूद्राभिषेक एवं मंत्र जाप द्वारा ग्रह शांति अनुष्ठान अत्यंत फलदायी होता है। इसे पंडितजी से करवाने से वैवाहिक जीवन में सुख, आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।
—
🔹 वृश्चिक 🦂
💎 रत्न सुझाव: माणिक्य, लाल मूंगा
📿 मंत्र: “ॐ वृश्चिकाय नमः”
🛕 उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर फूल और सिंदूर चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: वृश्चिक राशि के लिए राहु शांति पूजा अति आवश्यक है। यह पूजा पंडित की देखरेख में ही होनी चाहिए। इससे राहु ग्रह के दुष्प्रभाव कम होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी।
—
🔹 धनु 🏹
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, गोमेद
📿 मंत्र: “ॐ धनुराय नमः”
🛕 उपाय: गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहन कर गुरु देव की पूजा करें, पीले फूल चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: धनु राशि के लिए गुरु शांति एवं धन लाभ के लिए विष्णु यज्ञ अति लाभकारी है। इसे विशेषज्ञ पंडित द्वारा विधिवत रूप से कराना चाहिए ताकि ग्रहों का अनुकूल प्रभाव मिले।
—
🔹 मकर 🐐
💎 रत्न सुझाव: नीला नीलम, गोमेद
📿 मंत्र: “ॐ मकराय नमः”
🛕 उपाय: शनिवार को काले वस्त्र पहनकर शनिदेव को काला तिल और काला वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव महापूजा एवं काल सर्प दोष निवारण यज्ञ अत्यंत आवश्यक है। यह पूजा योग्य पंडित द्वारा कराई जानी चाहिए जिससे ग्रह दोष समाप्त हों।
—
🔹 कुंभ 🏺
💎 रत्न सुझाव: नीलम, पुखराज
📿 मंत्र: “ॐ कुम्भाय नमः”
🛕 उपाय: शनिवार को नीले वस्त्र पहनकर हनुमान जी की आराधना करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: कुंभ राशि के लिए शनि और गुरु की संयुक्त पूजा लाभकारी होती है। इस अनुष्ठान को योग्य और अनुभवी पंडित से करवाएं। इससे नौकरी, व्यवसाय एवं वैवाहिक जीवन में सुधार होता है।
—
🔹 मीन 🐟
💎 रत्न सुझाव: मोती, नीलम
📿 मंत्र: “ॐ मीनाय नमः”
🛕 उपाय: गुरुवार को सफेद वस्त्र धारण कर श्री कृष्ण जी की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान: मीन राशि के लिए विष्णु सप्तमी पूजा एवं गुरु शांति अनुष्ठान आवश्यक है। इसे केवल अनुभवी पंडित से कराएं, जिससे मानसिक शांति मिले और ग्रह दोष खत्म हो।
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. आरोग्य और समृद्धि हेतु
सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं और “ॐ तुलसीदायै नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य की वृद्धि करता है।
🔹 2. मानसिक शांति और संतुलन
रविवार को लाल चंदन की माला से “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह हनुमान जी की कृपा से मन में स्थिरता और चिंता से मुक्ति प्रदान करता है।
🔹 3. बाधाओं का निवारण
शाम को गंगा जल से अपने मुख और हाथ धोएं, फिर धूप और कपूर जलाएं। इसके बाद “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह गणेश जी की पूजा बाधाओं को दूर कर कार्यों में सफलता लाती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️