#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 30 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे
🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹आचार्य पंडित पवन राज दुबे, धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
***
🗓️ आज का पंचांग
शनिवार, ३० अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०२
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:४१
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १२:१४
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २२:३७
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: सप्तमी (२२:४५ तक), तत्पश्चात अष्टमी
🔸 नक्षत्र: विशाखा (१४:२९ तक), तत्पश्चात अनुराधा
🔸 योग: इन्द्र (१४:५८ तक), तत्पश्चात वैधृति
🔸 करण: गारा (०९:३४ तक), तत्पश्चात वणिजा (२२:४५ तक), फिर विष्टि
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 सिंह
🔸 चंद्र: 🌟 तुला (०७:५३ तक), तत्पश्चात वृश्चिक
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन
🔸 बुध: 🌟 सिंह
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 कर्क
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
***
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५६ – १२:४७
✅ विजय मुहूर्त: १४:२८ – १५:२४
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:२७ – १८:५१
⚠️ राहुकाल: ०९:१० – १०:४६
⚠️ यमगंड काल: १३:५६ – १५:३१
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने पारिवारिक कर्तव्यों को भी अच्छी तरह से निभाएँगे। निवेश से संबंधित काम में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने से खुशी रहेगी। घर में किसी सदस्य की शादी से जुड़ी बातचीत और तैयारियाँ जोर-शोर से चलेंगी।
नकारात्मक: – कोई भी निजी फैसला लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। पड़ोसियों या किसी अनजान व्यक्ति के साथ बहस में न पड़ें। बेवजह परेशानी बढ़ सकती है।
करियर:- निजी व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर सही समय नहीं दे पाएँगे। लेकिन काम की जगह की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। ध्यान रखें, किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो सकता है। नौकरी में नई संभावनाएँ मिलेंगी, साथ ही काम का बोझ भी बढ़ेगा।
लव:- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी और संबंध मधुर हो जाएँगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियाँ बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों के संकेत मिल रहे हैं।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 3
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार से संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नकारात्मक: – किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको भी अपने स्वभाव में से अहंकार खत्म करना जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता आएगी।
करियर:- व्यवसाय में इस समय किसी नए काम की शुरुआत की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। बाजार में भी आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम के बोझ की वजह से परेशान रहेंगे।
लव:- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताना घर के माहौल में सकारात्मकता बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 4
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- नई-नई बातों की जानकारियाँ मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार तथा रिश्तेदारों के आत्मविश्वास को बनाए रखेगी। कोई सरकारी काम आपके प्रयासों द्वारा बिना रुकावट के पूरा होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय न लगाएँ। इस वजह से आप अपने क्षेत्र में पीछे भी रह सकते हैं। निजी काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज न करें, सबके साथ संबंध मधुर बनाकर रखना भी जरूरी है।
करियर:- कारोबारी मामलों में अपनी मौजूदगी जरूरी रखें। मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ सही तालमेल बनाकर रखने से उत्पादन और अधिक बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अभी स्थिति जैसी है, वैसी ही रहेगी।
लव:- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक मिलन से संबंधित कार्यक्रम भी बनेगा।
स्वास्थ्य:- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के पास भी जरूर बिताएँ।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 2
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- घर को नया लुक देने की योजना बन रही है, तो किसी इंटीरियर डिजाइनर की सलाह जरूर लें। पैसों से संबंधित फैसले सही रहेंगे। युवा वर्ग अपनी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
नकारात्मक: – कुछ गलत सोच वाले दोस्त आपके लिए मानहानि का कारण बन सकते हैं। उनसे दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। और बहुत ज्यादा सोचने की बजाय योजनाओं को काम में भी लाना जरूरी है।
करियर:- इस समय व्यवसाय से संबंधित कोई भी जोखिम लेना फायदेमंद रहेगा। लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कारोबारी विस्तार से संबंधित कोई योजना भी हाथ में आ सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।
लव:- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ विचारों का मतभेद उत्पन्न होगा, जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन की वजह से सूजन आ सकती है। अपना सही इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 1
—
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- आज सोच-विचार तथा आत्म-निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर किसी जगह में बदलाव से संबंधित योजना बन रही है, तो उसके लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक: – किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें, इससे विरोधियों में जलन की भावना आ सकती है। पैसों के निवेश से संबंधित कामों को ज्यादा ध्यान से करने की जरूरत है।
करियर:- इस समय काम की जगह पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का दखल आपके कर्मचारियों के बीच झगड़ा करवा सकता है। खुद ही सारे फैसले लें। सरकारी मामलों में अपने लक्ष्य को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव:- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यावसायिक परेशानियों को हावी न होने दें। इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: – 2
—–
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- कोई भी मुश्किल आने पर किसी शुभचिंतक से विचार-विमर्श करें, इससे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। समाज सेवा के काम के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।
नकारात्मक: – खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही धन लाभ से संबंधित स्थितियाँ भी बनेंगी, इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। लेकिन आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब कर सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।
करियर:- व्यावसायिक काम करने की प्रणाली में कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन जल्दी ही गतिविधियाँ सामान्य भी हो जाएँगी। सरकारी मामलों में किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। संयम बनाए ही रखें, क्योंकि अभी परिस्थितियाँ विपरीत ही रहेंगी।
लव:- जीवनसाथी तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को सही बनाकर रखेगा और आपसी तालमेल मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य:- गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएँ परेशान करेंगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। साथ ही अपना रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी रखें।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 5
—
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात रहेगी तथा फायदेमंद बातचीत भी होगी और आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। घर के सुधार से संबंधित योजनाएँ बन सकती हैं। अपने किसी खास काम के प्रति की गई मेहनत से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी।
नकारात्मक: – फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कोई नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कृपया पैसों के मामले में किसी पर भी आँख बंद करके विश्वास न करें।
करियर:- व्यवसाय में कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। काम के विस्तार से संबंधित योजनाओं में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियाँ आएँगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने सहकर्मियों की मदद से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे।
लव:- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियाँ लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- तनाव और थकान जैसी स्थिति से खुद को दूर रखें। ध्यान करें तथा रुचि भरे कामों में भी कुछ समय जरूर लगाएँ।
भाग्यशाली रंग:- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक: – 9
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- नए संपर्क बनेंगे तथा अच्छी संभावनाएँ भी मिलेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा शांत जगह पर समय बिताने से शांति मिलेगी।
नकारात्मक: – पारिवारिक मामलों में दखल देना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है। निजी कामों में बेवजह देरी और रुकावट आने से मन दुखी रहेगा।
करियर:- काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने से गतिविधियों में सुधार आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी काम करने की क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
लव:- परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए सलाह-मशवरा भी होगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ तनाव की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 6
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- आज कोई नई जानकारी हासिल होगी, जो कि आपके भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास और चतुराई से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक तथा दिलचस्प साहित्य के पढ़ने में भी बीतेगा।
नकारात्मक: – जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तथा पैसों से संबंधित कामों को बहुत ही सावधानी से निपटाएँ। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन गुस्से में न आकर शांतिपूर्ण तरीके से काम करें।
करियर:- काम की जगह पर व्यस्तता बहुत ज्यादा बनी रहेगी, लेकिन मन मुताबिक परिणाम मिलने में कुछ देरी रहेगी। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन्हें हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत फैसला लें। सरकारी गतिविधियों में आपका दबदबा बना रहेगा।
लव:- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य:- अनुशासित दिनचर्या व खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे। लेकिन घर के किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से आपके ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 3
—
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- इन दिनों आपका आशावादी व मेहनती सोच रखना आपके व्यक्तित्व में निखार ला रहा है। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। किसी भी काम को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लें, आपको जरूर सफलता मिलेगी।
नकारात्मक: – बेवजह के मेल-मिलाप से दूर रहें। किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है, इसलिए बहुत ज्यादा सावधान तथा सतर्क रहें। कुछ गलत फैसले हो जाने की वजह से खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है।
करियर:- बीमा कंपनी से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियाँ बन रही हैं। अगर लोन लेने की सोच रहे हैं, उस पर एक बार फिर विचार-विमर्श कर लें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के दबाव के कारण तनाव हो सकता है।
लव:- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन गलत प्रेम संबंधों को रखना सीधा मुसीबत को न्योता देना जैसा होगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। इस समय स्वास्थ्य से संबंधित कुछ दिक्कतें उठ सकती हैं। लापरवाही नुकसानदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 6
—
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी काम करने का सही समय है। इस समय पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ कुछ मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम बनेंगे, जिससे मन खुश रहेगा।
नकारात्मक: – किसी नजदीकी संबंधी या मित्र से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों में ही व्यस्तता बनाए रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएँ।
करियर:- व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएँगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव:- आपकी थकान और तनाव को दूर करने के लिए पारिवारिक लोग आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य:- जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन न करें और व्यायाम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: – 9
—
मीन 🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- समय बहुत ही अनुकूल है। आज कुछ सकारात्मक स्थितियाँ बनेंगी। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएँ निकट भविष्य में अच्छे अवसर प्रदान करने वाली हैं।
नकारात्मक: – आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी तालमेल द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है।
करियर:- व्यवसाय की जगह पर काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट आने से पैसों की परेशानियाँ हल होंगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव:- परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार में सलाह-मशवरा हो सकता है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी ही रह सकती है।
भाग्यशाली रंग:- जामुनी
भाग्यशाली अंक: 8
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (कॉर्नेलियन) रत्न पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ भ्राम भ्रीं भ्रौं सः भ्रामाय नमः” (सूर्य मंत्र) का जाप करें।
🛕 उपाय – हर रविवार को सूरज को जल, गुड़ और लाल फूल अर्पित करें। सूर्योदय के समय लाल वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को प्रणाम करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सूर्य ग्रह शांति यज्ञ – यह अनुष्ठान पंडित जी द्वारा किया जाना चाहिए। इसमें हवन, मंत्र जाप, और सूर्य पूजा शामिल है। इस पूजा से सूर्य दोष दूर होते हैं, स्वास्थ्य और व्यवसाय में सफलता मिलती है। नवग्रह हवन के दौरान सूर्य देव की विशेष आराधना की जाती है।
—
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड) रत्न धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ करकरीकराय विद्महे हिरण्यगर्भाय धीमहि तन्नो वरुणः प्रचोदयात्”
🛕 उपाय – हर बुधवार को तुलसी के पौधे को जल दें और तुलसी की माला से जप करें। पीले वस्त्र पहनकर यमुनाजी के तट पर स्नान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शनि ग्रह शांति पूजा – पंडित जी के मार्गदर्शन में शनि देव के लिए विशेष हवन और मंत्र जाप। यह पूजा शनि दोषों को कम करती है, भाग्य सुधारती है और परिवार में सुख-शांति लाती है।
—
🔹 मिथुन👬 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (पायल्फ़ायर) रत्न।
📿 मंत्र – “ॐ बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले फूल, हल्दी और हरी मिर्च यज्ञ में अर्पित करें। हनुमान जी की पूजा करें और तुलसी के पौधे की सेवा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
बृहस्पति ग्रह शांति पूजा – विद्वान पंडित जी द्वारा की जाने वाली यह पूजा शिक्षा, ज्ञान और धन के लिए लाभकारी है। इसमें हवन, जप और गुरु देव की आराधना शामिल होती है।
—
🔹 कर्क🦀 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (पर्ल) रत्न।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काला तिल और सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करें। शनिवार के दिन काले वस्त्र पहनें और शनि मंदिर जाकर पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शनि ग्रह शांति यज्ञ – शनि दोष को शांत करने के लिए इस यज्ञ में काले तिल का हवन किया जाता है। यह अनुष्ठान पंडित जी द्वारा करवाना आवश्यक है, जिससे जीवन में बाधाएं कम हों।
—
🔹 सिंह🦁 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (पायल्फ़ायर)।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्लीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें, दीप जलाएं और चंदन से उन्हें अर्पित करें। सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
महालक्ष्मी पूजा एवं यज्ञ – पंडित जी की देखरेख में यह पूजा धन, समृद्धि और वैभव के लिए उत्तम मानी जाती है। यज्ञ में पंचामृत स्नान, मंत्र जाप और दीप प्रज्वलन शामिल हैं।
—
🔹 कन्या👧 –
💎 रत्न सुझाव – हरी पन्ना।
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं कालीकालिका त्रिपुरान्तका महाकालि स्वाहा”
🛕 उपाय – मंगलवार को काली माता की पूजा करें, काले चने और हल्दी का दान करें। काली मंदिर जाकर दीपक जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
काली पूजा एवं हवन – इस अनुष्ठान में काली मां की विशेष आराधना, मंत्र जाप और हवन होता है, जो जीवन की सभी बाधाएं दूर करता है। पंडित जी के मार्गदर्शन में यह पूजा कराएं।
—
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा (डायमंड)।
📿 मंत्र – “ॐ नमो नारायणाय”
🛕 उपाय – रविवार को भगवान विष्णु की पूजा करें। तुलसी की माला से जाप करें और पीले रंग के फूल चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
विष्णु सहस्रनाम यज्ञ – पंडित जी द्वारा संपन्न यह यज्ञ जीवन में समृद्धि, शांति और सौभाग्य लाता है। इसमें विष्णु भगवान के 1000 नामों का जप, हवन और आराधना की जाती है।
—
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद।
📿 मंत्र – “ॐ ह्लीं क्लीं बटुकाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। सिंदूर और फल चढ़ाएं। मंगलवार व्रत रखें और संकट मोचन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
हनुमान जयंती हवन – पंडित जी के साथ हनुमान जी के लिए विशेष हवन और मंत्र जाप। यह अनुष्ठान शत्रु बाधाओं को दूर करता है और मनोकामनाएं पूरी करता है।
—
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज।
📿 मंत्र – “ॐ गं गं गणपतये नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को गणेश जी की पूजा करें। दूर्वा, लाल फूल और गुड़ चढ़ाएं। गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
गणपति हवन – पंडित जी के मार्गदर्शन में गणपति पूजन और हवन। यह अनुष्ठान कार्यों में बाधा दूर करता है और सभी कार्य सफल बनाता है।
—
🔹 मकर🐐 –
💎 रत्न सुझाव – लाल मूंगा।
📿 मंत्र – “ॐ नमः शिवाय”
🛕 उपाय – सोमवार को शिव जी की पूजा करें। बिल्व पत्र, धतूरा और जल अर्पित करें। शिवलिंग का अभिषेक करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
महाशिवरात्रि यज्ञ – पंडित जी द्वारा शिवरात्रि के दिन विशेष यज्ञ। यह अनुष्ठान शत्रुओं से रक्षा करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
—
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम (नील).
📿 मंत्र – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
🛕 उपाय – गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करें। पीले फूल, नारियल और अक्षत चढ़ाएं। तुलसी की सेवा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
नारायण सेवा यज्ञ – पंडित जी की देखरेख में नारायण भगवान के लिए यज्ञ। यह पूजा जीवन में संतुलन, सुख-शांति और सफलता लाती है।
—
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मोती।
📿 मंत्र – “ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं सौः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा करें। सफेद फूल और चावल चढ़ाएं। विद्या वर्धक व्रत रखें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सरस्वती पूजा और हवन – पंडित जी द्वारा आयोजित यह पूजा शिक्षा, कला और ज्ञान के लिए उत्तम है। इसमें मंत्र जाप, हवन और विद्या की देवी की आराधना होती है।
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. ऊर्जावान प्रातः की शुरुआत
सूर्योदय से पूर्व स्नान कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह सूर्य ऊर्जा को आकर्षित कर मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है।
🔹 2. करुणा का संकल्प
किसी निर्धन व्यक्ति को दूध, फल या सफेद वस्त्र दान करें। यह चंद्र दोषों को शांत करता है और आपके मन में करुणा व संतुलन लाता है।
🔹 3. जीवन अवरोधों से मुक्ति का उपाय
शाम को पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें। यह कार्य नकारात्मकता को हटाकर मार्ग प्रशस्त करता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️