March 3, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 25 अगस्त का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे, धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
सोमवार, २५ अगस्त २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५९
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:४२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०२:४५ (२६ अगस्त को)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १६:०२
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: द्वितीया
🔸 नक्षत्र: शतभिषा
🔸 योग: ध्रुव
🔸 करण: तैतिल

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 सिंह राशि
🔸 चंद्र: 🌟 कुम्भ राशि
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन राशि
🔸 बुध: 🌟 सिंह राशि
🔸 गुरु (बृहस्पति): 🌟 वृषभ राशि (वक्री)
🔸 शुक्र: 🌟 कर्क राशि
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ राशि (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन राशि
🔸 केतु: 🌟 कन्या राशि

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०५ से १२:५६
✅ विजय मुहूर्त: १४:३२ से १५:२४
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:२७ से १८:४२

⚠️ राहुकाल: ०७:३२ से ०९:०७
⚠️ यमगंड काल: १०:४२ से १२:१७

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- दिन की शुरुआत में ही अपने कामों को पूरा करने के लिए योजना बना लें, इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी। किसी अच्छे काम की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नकारात्मक: – नकारात्मक स्थितियों में गुस्से में आने की बजाय समझदारी से अपनी प्रतिक्रिया दें। इससे स्थितियां काफी हद तक अनुकूल रहेंगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। घर के बड़े सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें।
करियर:- आज ज्यादातर व्यावसायिक काम फोन और संपर्कों के जरिए ही पूरे होते जाएंगे। आप घर बैठे कामों को सही तरीके से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव:- लाइफ पार्टनर के साथ अपनी गतिविधियों को जरूर साझा करें, इससे आपसी संबंधों में मिठास आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य:- खाँसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा प्रदूषण और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: 9

वृष🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। जिससे आप पैसों के मामलों में भी सही तरीके से ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपना आज बेहतर करने की भी कोशिश करेंगे।
नकारात्मक: – कोई कोर्ट केस या सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करें।
करियर:- कारोबारी विस्तार से संबंधित योजनाएं बनेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी सही सलाह मिलेगी। साथ ही आपकी भी योग्यता और प्रतिभा की तारीफ होगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा और सहकर्मियों के साथ भी सही तालमेल रहेगा।
लव:- व्यावसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का मजा नहीं ले पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य:- सूखी खाँसी और साँस की समस्या बढ़ सकती है। सही इलाज लें तथा तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन💏 (का, कि, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक:- आज दिन भर कुछ न कुछ गतिविधियां चलती रहेगी और मन मुताबिक परिणाम भी मिलते जाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। जगह बदलने से संबंधित योजनाओं पर भी विचार होगा।
नकारात्मक: – योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें पूरा करना भी जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से स्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। किसी अनुभवी से सलाह लेना सही रहेगा।
करियर:- चुनौतियों से घबराएं नहीं। व्यवसाय में कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी सलाहकार का मार्गदर्शन और सलाह जरूर लें। ऑर्डर पूरा करने के चक्कर में गुणवत्ता के साथ समझौता न करें। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे।
लव:- पति-पत्नी के तालमेल से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग तथा मीडिया में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य:- अभी के मौसम से अपना बचाव जरूर करें। ज्यादा उमस की वजह से एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: 6

कर्क💮 (हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- अनुकूल समय है। किसी खास काम को लेकर चल रही कोशिशों में निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे हार जाएंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर जागरूक रहेंगे और सफल भी होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।
नकारात्मक: – किसी रिश्तेदार की तरफ से दुखद समाचार मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ समय योग और मेडिटेशन में बिताएं, जिससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की बजाय बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करेंगे।
करियर:- व्यवसाय से संबंधित नई-नई योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। संपर्कों के जरिए कोई खास जानकारी भी मिलेंगी। इस समय कमीशन तथा कपड़े से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। ऑफिस में कोई पुराना विवाद हल होगा।
लव:- जीवनसाथी का आपके कामों के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। तथा घर में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य:- वाहन वगैरह चलाने में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी ग्रहों की स्थिति बनी हुई है।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: 1

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- सामाजिक और सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, आपके संपर्क और पहचान बढ़ेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हल हो सकता है।
नकारात्मक: – शॉपिंग आदि करते समय बिल अच्छी तरह जाँच लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। पैसों से संबंधित किसी भी तरह का लेन-देन न करें, तो बेहतर है। पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित मामला उठने से हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है। विवेक और समझदारी से काम लें।
करियर:- काम की जगह पर अभी किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय सही नहीं है। हालाँकि, कोई भी परेशानी आने पर घर के बड़े लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।
लव:- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे, जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। लव संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य:- आपकी लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- केसरिया
भाग्यशाली अंक: 8

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- अपने किसी खास काम को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी खास प्रतिभा को उभारने में भी समय दें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नकारात्मक: – व्यस्तता के साथ-साथ घर-परिवार में भी कुछ समय जरूर बिताएं और अपना योगदान दें। ध्यान रखें, कि किसी भी तरह का गलत काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या का समाधान न मिलने से तनाव रहेगा।
करियर:- काम की जगह पर सही व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा कोशिश करनी होगी। इस समय आय की स्थिति भी धीरे रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा से संबंधित नियमों की अनदेखी न करें। हालाँकि, कुछ भरोसेमंद पार्टियों द्वारा आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे।
लव:- घर तथा परिवार के लोगों के साथ में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे घर का माहौल अच्छा और शांति वाला बना रहेगा।
स्वास्थ्य:- अभी की नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। हालाँकि, थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: 9

तुला🐐 (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- किसी समारोह या सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आप अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से दिखा भी पाएंगे। इस समय ग्रहों की स्थिति में कुछ बदलाव आ रहा है। खुले दिल से इस बदलाव को स्वीकार करें, यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
नकारात्मक: – बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साथ ही दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक है। घमंड और ज्यादा आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकती है। सहज और सरल स्वभाव रखें, और अपने कामों में लगे रहें।
करियर:- दूर-दराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराएं नहीं। नौकरी में लक्ष्य हासिल होने से बॉस और ऊँचे अधिकारी खुश रहेंगे। मन मुताबिक तबादले की भी संभावना है।
लव:- घर का माहौल खुशगवार और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन, अभी की स्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक🐂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- आज का दिन आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि देने वाला है। भविष्य के लक्ष्य को पाने के लिए की गई कोशिशें सफलता की ओर बढ़ेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का हल मिलेगा। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन बना रहेगा।
नकारात्मक: – अजनबी लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी है। अपनी निजी बातें किसी से भी जाहिर न करें। रुपए-पैसे के लेन-देन से संबंधित मामले में भी सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि सारे फैसले खुद ही लें।
करियर:- व्यवसाय से संबंधित कामों की रूपरेखा बनाएं, आज आपका कोई मकसद हल हो सकता है। लेकिन कुछ उलझनें भी सामने आएंगी। किसी के बहकावे में न आएं। अभी पैसों की स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव:- घर-परिवार में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। दिल के मामले में अर्थात प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य:- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही न करें तथा अपना चेकअप करवाएं।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: 2

धनु🐐 (ये, यो, भा, भि, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएंगे और समय रहते पुराने मतभेदों तथा गलतफहमियों को सुलझा लेंगे। बच्चों को अपनी कोशिशों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर अपनाएं।
नकारात्मक: – अपने कामों को समय पर पूरा कर लें और दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। इससे आपकी मान-हानि होने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से कई महत्वपूर्ण कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन दुखी रहेगा।
करियर:- व्यवसाय में कामकाज के प्रति कुशलता और क्षमता में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके भाग्य के दरवाजे खोल सकती है।
लव:- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासन बनाए रखने में आपका खास सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य:- मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना सही नहीं है।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: 3

मकर🐂 (भी, भू, दा, दी, दू, थ, झ, ञ, दे)
सकारात्मक:- व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी तथा रुचि से संबंधित कामों के लिए समय निकाल ही लेंगे। जिससे आप अपने आप को तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक कामों के प्रति भी आपका झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
नकारात्मक: – बेकार की कहासुनी तथा वाद-विवाद से दूर रहें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। साथ ही कामों में भी रुकावटें आएंगी। परिवार से संबंधित किसी समस्या को सुलझाने में दिक्कत आने पर आप खुद को दोराहे पर खड़ा महसूस करेंगे।
करियर:- काम की जगह और कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। आपकी उपस्थिति तथा अनुशासन बनाए रखने से ही लक्ष्य पूरे हो पाएंगे। काम में बदलाव से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का पालन करना फायदेमंद साबित होगा।
लव:- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन व्यवसाय की टेंशन को घर पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से आप स्वस्थ रहेंगे। तथा आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से और ऊर्जा से पूरा कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ🐐 (भो, जा, जी, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ)
सकारात्मक:- कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। और इनके जरिए आपका कोई खास काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी।
नकारात्मक: – कोई वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा, कि बिना वजह किसी के भी संपर्क में न रहें तथा अपने कामों में ही ध्यान दें। छोटी-मोटी बातों का तनाव लेने की बजाय नजरअंदाज करना सीखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
करियर:- प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। इसका बेहतर इस्तेमाल करें और फायदा उठाएं। युवाओं का भी करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक हल होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे।
लव:- पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य:- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: 8

मीन🐂 (दे, दो, चा, ची, चु, चे, चो, ला, ली)
सकारात्मक:- कोई नया काम शुरू करने या निवेश करने से पहले उससे संबंधित सही जानकारी लेना आपको मुश्किलों से बचाएगा। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में हैरान करने वाला सुधार दिखेगा।
नकारात्मक: – करीबी रिश्तेदारों के बीच आपसी पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। शेयर आदि के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। क्योंकि पैसों से संबंधित कुछ नुकसान वाली स्थितियां लग रही हैं।
करियर:- अन्य कई गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आप व्यवसाय में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे इसलिए इस समय कोई भी बदलाव करना सही नहीं है। नौकरीपेशा लोग किसी को भी अपने कामों की जानकारी न दें। गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।
लव:- परिवार से संबंधित किसी भी परेशानी का आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान निकालें। घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य:- गठिया से परेशान व्यक्ति अपना ज्यादा ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (Ruby)
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः मेषाय नमः”
🛕 उपाय –

मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर लाल फूल अर्पित करें।

घर में लाल रंग का दीपक जलाएं।

गुड़ और दालचीनी का सेवन बढ़ाएं।

गरीबों को लाल कपड़े दान करें।

रोजाना सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मेष ग्रह शांति पूजा –
यह पूजा मेष राशि के लिए विशेष महत्व रखती है। पंडितजी के द्वारा यह पूजा श्री हनुमान चालीसा पाठ, यज्ञ और ग्रह स्तोत्र के साथ कराई जाती है। पूजा में पंचमुखी हनुमान जी की आराधना, मंत्र जाप एवं हवन शामिल होता है। यह अनुष्ठान ग्रहों की नकारात्मक प्रभावों को कम करता है, जीवन में सफलता, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लाता है।

🔹 वृषभ🐂
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald)
📿 मंत्र – “ॐ वृषभाय नमः”
🛕 उपाय –

शनिवार को पन्ना धारण करें।

हर दिन तुलसी के पौधे की देखभाल करें और उसके सामने जल अर्पित करें।

गाय को चारा खिलाएं और मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

हरा वस्त्र पहनना शुभ रहता है।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
वृषभ ग्रह शांति पूजा –
पंडितजी द्वारा यह पूजा मंत्रोच्चारण, यज्ञ, पंचामृत स्नान और तुलसी पूजा के साथ होती है। इसमें वृषभ राशि के दोषों का निवारण हेतु ग्रह मंत्र और स्तोत्र पढ़े जाते हैं। विशेष हवन से परिवार में सुख, शांति और आर्थिक स्थिरता आती है।

🔹 मिथुन
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः मिथुनाय नमः”
🛕 उपाय –

बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें।

तुलसी के पौधे को रोज जल दें।

बुद्ध भगवान की मूर्ति के सामने चंदन लगाएं।

साबूदाने का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मिथुन ग्रह शांति यज्ञ –
पंडितजी के नेतृत्व में बुद्ध स्तोत्र, मंत्र जाप और हवन होता है। इसमें बुद्ध देव के आशीर्वाद हेतु पंचामृत और कर्पूर का उपयोग किया जाता है। यह अनुष्ठान मानसिक शांति, व्यावसायिक सफलता और बुद्धिमत्ता बढ़ाता है।

🔹 कर्क
💎 रत्न सुझाव – मोती (Pearl)
📿 मंत्र – “ॐ कर्काय नमः”
🛕 उपाय –

सोमवार को सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

चांदी के आभूषण धारण करें।

भगवान शिव की आराधना करें और गाय को भोजन कराएं।

घर में शंख स्थापित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कर्क ग्रह शांति पूजा –
पंडितजी द्वारा शिव मंत्र जाप, हवन, और गंगा जल से अभिषेक कराया जाता है। पूजा में मोती धारण और शंख पूजा भी शामिल है। इससे परिवार में सद्भाव, सुख-शांति और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है।

🔹 सिंह
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral)
📿 मंत्र – “ॐ सिंहाय नमः”
🛕 उपाय –

रविवार को लाल वस्त्र पहनें।

सूर्य भगवान की पूजा करें और उनके मंत्र का जाप करें।

घर में लाल फूलों का प्रयोग करें।

किसी जरुरतमंद को लाल रंग की वस्तुएं दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सिंह ग्रह शांति यज्ञ –
यह पूजा पंडितजी के द्वारा सूर्य स्तोत्र और मंत्र जाप के साथ होती है। हवन में गुड़, लाल फूल और चंदन का उपयोग होता है। पूजा से स्वास्थ्य, मान-सम्मान और करियर में वृद्धि होती है।

🔹 कन्या
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald)
📿 मंत्र – “ॐ कंसाया नमः”
🛕 उपाय –

बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें।

भगवान विष्णु की पूजा करें।

तुलसी के पौधे की सेवा करें।

दालिया का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कन्या ग्रह शांति पूजा –
पंडितजी के द्वारा विष्णु मंत्र जाप, यज्ञ और हवन किया जाता है। पूजा में तुलसी और अक्षत का प्रयोग होता है। यह अनुष्ठान मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और वित्तीय स्थिरता लाता है।

🔹 तुला
💎 रत्न सुझाव – हीरा (Diamond)
📿 मंत्र – “ॐ तुलाय नमः”
🛕 उपाय –

शुक्रवार को सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनें।

लक्ष्मी माता की पूजा करें।

सफेद फूल और मिठाई का दान करें।

हंस की मूर्ति घर में रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
तुला ग्रह शांति पूजा –
यह पूजा पंडितजी के द्वारा लक्ष्मी स्तोत्र, यज्ञ और मंत्र जाप से होती है। हवन में चावल, दूध और शुद्ध घी का प्रयोग होता है। इससे घर में समृद्धि, प्रेम और शांति आती है।

🔹 वृश्चिक
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (Emerald)
📿 मंत्र – “ॐ वृश्चिकाय नमः”
🛕 उपाय –

मंगलवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें।

भगवान गणेश की पूजा करें।

गंगा जल का नियमित छिड़काव करें।

काली वस्त्र का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
वृश्चिक ग्रह शांति यज्ञ –
यह पूजा पंडितजी के द्वारा गणेश स्तोत्र, मंत्र जाप और यज्ञ के साथ होती है। हवन में पंचगव्य और कर्पूर का उपयोग किया जाता है। अनुष्ठान से मनोकामना पूरी होती है और बाधाएं दूर होती हैं।

🔹 धनु
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ धनुराय नमः”
🛕 उपाय –

गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें।

गुरुदेव के चित्र के सामने दीपक जलाएं।

हल्दी का दान करें।

केले के पेड़ की सेवा करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
धनु ग्रह शांति पूजा –
पंडितजी के द्वारा गुरु स्तोत्र और यज्ञ के साथ इस पूजा का आयोजन होता है। हवन में हल्दी, चावल और घी का प्रयोग किया जाता है। इससे ज्ञान, धन और सामाजिक सम्मान बढ़ता है।

🔹 मकर
💎 रत्न सुझाव – गोमेद (Hessonite)
📿 मंत्र – “ॐ मकराय नमः”
🛕 उपाय –

शनिवार को काले वस्त्र पहनें।

शनिदेव की पूजा करें।

तिल और काला चना दान करें।

लोहे के सामान की सेवा करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मकर ग्रह शांति पूजा –
यह पूजा पंडितजी के द्वारा शनि मंत्र जाप, हवन और तेलाभिषेक के साथ होती है। पूजा में तिल, काला वस्त्र और घी का प्रयोग होता है। इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं और मनोबल बढ़ता है।

————————

🔹 कुंभ
💎 रत्न सुझाव – नीलम (Blue Sapphire)
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय –

शनिवार को नीले वस्त्र पहनें।

शनि देव की कृपा हेतु शनि मंदिर में जाएं।

काली उड़द दान करें।

धूप, दीपक और कर्पूर जलाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कुंभ ग्रह शांति यज्ञ –
पंडितजी के द्वारा शनि स्तोत्र, हवन और मंत्र जाप के साथ यह पूजा होती है। हवन में तिल, काला चंदन और घी डाला जाता है। यह अनुष्ठान कष्टों और बाधाओं को दूर करता है।

————————

🔹 मीन
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (Coral)
📿 मंत्र – “ॐ मीनाय नमः”
🛕 उपाय –

शुक्रवार को गुलाबी वस्त्र पहनें।

ब्रह्माजी की पूजा करें।

जल में कमल के फूल चढ़ाएं।

मीन राशि के लिए तिलक में गुलाबी रंग लगाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मीन ग्रह शांति पूजा –
पंडितजी द्वारा इस पूजा में ब्रह्म स्तोत्र, मंत्र जाप और हवन शामिल हैं। पूजा में गुलाबी फूल, सिंदूर और शहद का उपयोग होता है। इससे मन की शांति, सौभाग्य और परिवार में प्रेम बढ़ता है।

पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।

🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. सिद्धि के लिए यज्ञ
रविवार को तुलसी के पौधे के पास हवन करें। यज्ञ में घी, शहद और लाल फूल अर्पित करें। यह उपाय भगवान विष्णु और सूर्य देव की कृपा से जीवन में सफलता और सम्मान बढ़ाता है।

🔹 2. मानसिक शांति का मंत्र जाप
शाम के समय शांत जगह पर बैठकर 108 बार “ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:” मंत्र का जाप करें। इससे मन की अशांति दूर होती है और मानसिक तनाव कम होता है।

🔹 3. परिवार में सौहार्द बढ़ाने का उपाय
सोमवार को घर के मुख्य द्वार पर सफेद फूल और दूध रखें। इसके साथ “ॐ चंद्रमसे नमः” मंत्र 21 बार जाप करें। इससे परिवार में प्रेम और सद्भावना बनी रहती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।

यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights