May 13, 2025 |
Search
Close this search box.

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 18 अप्रैल का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️

🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग 🗓️
शुक्रवार, १८ अप्रैल २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:१५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:३८
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २०:४९
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०५:३१ (अगले दिन)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ वसंत
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: चैत्र
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: पंचमी
🔸 नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
🔸 योग: वज्र
🔸 करण: तैतिल

〰️〰️〰️〰️〰️

गोचर ग्रह

🔹 सूर्य: 🌟 मीन
🔹 चंद्र: 🌟 मिथुन
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मीन
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔹 शनि: 🌟 कुंभ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०० से १२:५० तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:१५ से १५:०५ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:३९ से १९:०२ तक

⚠️ राहुकाल: १०:४८ से १२:२३ तक
⚠️ यमगंड काल: १५:२१ से १६:५५ तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव – आप किसी धार्मिक गतिविधि में व्यस्त रहेंगे। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण संकल्प लेंगे। बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
नेगेटिव: कुछ लोग आपकी भावनाओं का अनुचित फायदा उठा सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। संतान की पढ़ाई या करियर से संबंधित कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को न पनपने दें।
व्यवसाय: कार्यस्थल पर केवल वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। नई योजना या परियोजना शुरू करना अभी नुकसानदेह हो सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन समय पर अधिकांश कार्य पूरे हो जाएंगे।
लव: जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और प्रेरणा देगा। घर की व्यवस्था भी व्यवस्थित रहेगी।
स्वास्थ्य: पैरों में दर्द और थकान की शिकायत हो सकती है। अपने लिए कुछ समय आराम के लिए अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी की मुश्किल में सहायता करना आपको आत्मिक संतुष्टि देगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संवाद से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव: वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। संतान की किसी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है। कोई अप्रत्याशित बड़ा खर्च भी सामने आ सकता है, इसलिए बजट का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय: व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी की सलाह नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए स्वयं निर्णय लें। व्यवसायिक दस्तावेज और फाइलें संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा।
लव: व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य: व्यस्तता के बावजूद खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाएं, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। काम पूरे होंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: अति आत्मविश्वास और अहंकार के कारण मित्रों से संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार और बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में ऑर्डर संबंधित शिकायत के कारण नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों और उत्पाद की गुणवत्ता पर नजर रखें। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, क्योंकि गलती के कारण उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं, इससे घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कंधों में दर्द हो सकता है। व्यायाम और योग इसका प्रभावी उपाय है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव: आप इस समय उत्कृष्ट आत्मविश्वास और मनोबल से परिपूर्ण हैं। भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास आपको और अधिक सकारात्मक बना रहा है। लाभ के नए अवसर प्रशस्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव: घर-परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी-सी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्यान्वित करना भी आवश्यक है।
व्यवसाय: पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े व्यवसाय लाभकारी स्थिति में रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों की व्यस्तता के कारण व्यवसायिक गतिविधियां घर से ही संचालित होंगी। वरिष्ठजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
लव: पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम के प्रभाव से लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। आप चिंताओं से मुक्त होकर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ मनोरंजन और मेल-मिलाप में समय व्यतीत होगा। युवा अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव: परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, जिसके कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करना पड़ सकता है। संयुक्त परिवार में व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। बजट का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय: व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आयात-निर्यात के कार्यों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक प्रमोशन संबंधी सूचना मिल सकती है।
लव: व्यक्तिगत समस्याओं को वैवाहिक जीवन पर हावी न होने दें। संयम और शांति के साथ समय बिताएं।
स्वास्थ्य: व्यक्तिगत परेशानियों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। रक्तचाप की नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अत्यंत अनुकूल है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक योजनाओं पर कार्य करें। आपकी योग्यता और क्षमता आपको सम्मानजनक परिणाम दिलाएगी।
नेगेटिव: मित्रों के साथ आलस्य में समय व्यर्थ न करें। कभी-कभी अत्यधिक अहंकार और जिद नुकसानदेह हो सकता है। अपनी क्षमताओं को पहचानें और उनका सकारात्मक उपयोग करें।
व्यवसाय: व्यवसाय में अभी अधिक लाभ की उम्मीद न करें। हालांकि, प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में आपकी प्रगति के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यालयीन निर्णय स्वयं लें।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की संभावना है।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। तली-भुनी और गेस्ट्रिक चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव: आपकी मेहनत और कार्यप्रणाली के उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। संपत्ति से संबंधित कोई मामला समय पर हल हो जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर की समस्याओं से राहत मिलेगी। वे कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के प्रभाव से बचें। भविष्य की योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। समय का उचित प्रबंधन करें।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। हालांकि, भुगतान में देरी के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धैर्य बनाए रखें।
लव: वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात के कारण दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य: कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। उचित आराम और संतुलित आहार का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव: लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होने से घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। रुकी हुई कोई पुरानी राशि प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव: पड़ोसियों के साथ किसी भी बात पर विवाद न करें, क्योंकि कानूनी या पुलिस कार्यवाही की स्थिति बन सकती है। युवा अपने करियर के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा, इससे समाधान निकलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव: व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन परिवार के सदस्य आपकी परेशानियों को समझकर सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव: यह समय आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आपकी वाकपटुता से बाधाएं दूर होंगी और निश्चित सफलता प्राप्त होगी।
नेगेटिव: अत्यधिक सोच-विचार के कारण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। रुके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। संतान से संबंधित कुछ तनाव हो सकता है।
व्यवसाय: व्यवसाय में नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। हालांकि, किसी कार्य को लेकर आपकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं, जिससे अस्थायी परेशानी होगी। नौकरीपेशा लोग कार्यालय की राजनीति से बचें।
लव: जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर सलाह लेना लाभकारी होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य: मौसम परिवर्तन के कारण एलर्जी या संक्रमण की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
पॉजिटिव: कोई योजना लागू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। इससे आपकी व्यवहार कुशलता आपको किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सहायक होगी। मोबाइल या ईमेल के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव: कभी-कभी निराशा और नकारात्मक विचार मन को विचलित कर सकते हैं। अनुभवी लोगों और प्रकृति के साथ समय बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी। वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
व्यवसाय: व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर ध्यान दें। इससे बेहतर निर्णय लेना आसान होगा। नौकरी में लापरवाही न करें, प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर घर की शांति खराब कर सकते हैं, इसलिए इनसे बचें।
स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक शांति के लिए तनाव और क्रोध से दूर रहें। मेडिटेशन और योग सहायक होंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ⚱️ (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव: आज कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे आप तनावमुक्त और हल्का महसूस करेंगे। युवाओं को किसी साक्षात्कार में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे।
नेगेटिव: अत्यधिक सोच-विचार में समय नष्ट न करें, कार्यों को गति दें। हर किसी पर विश्वास न करें और योजनाओं को लागू करने में सावधानी बरतें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं।
व्यवसाय: व्यवसाय में व्यस्तता बनी रहेगी और नई उपलब्धियां सामने आएंगी। तुरंत निर्णय लेना लाभकारी होगा। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कार्यालय की राजनीति से दूर रहें।
लव: जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: त्वचा से संबंधित एलर्जी हो सकती है। भीड़-भाड़ और प्रदूषित स्थानों से बचें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 7

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव: आप जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसके उत्कृष्ट परिणाम आज मिलेंगे। किसी शुभचिंतक की सहायता आपके लिए आशा की किरण होगी। युवा अपने भविष्य के प्रति अधिक सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव: कोई नकारात्मक समाचार मन को व्यथित कर सकता है। जल्दबाजी या भावुकता में निर्णय न लें। धैर्य और संयम बनाए रखें। वाहन या महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय: आपकी योग्यता और प्रयासों से कार्यक्षेत्र में नया कार्य शुरू होगा। आपका उत्साह आपको सफलता दिलाएगा। हालांकि, बीमा और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में सावधानी बरतें। कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी।
लव: पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सकारात्मक विचार बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं व चने का भोग लगाएं।

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुक्राय नमः
🛕 उपाय – लक्ष्मी नारायण मंदिर में दही-चावल का दान करें।

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुं बुधाय नमः
🛕 उपाय – गौ माता को हरा चारा खिलाएं व तुलसी में जल अर्पित करें।

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सों सोमाय नमः
🛕 उपाय – चावल और दूध का दान करें व चंद्रमा को अर्घ्य दें।

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ घृणिः सूर्याय नमः
🛕 उपाय – सूर्य को जल चढ़ाएं और गेहूं का दान करें।

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और हरे वस्त्र दान करें।

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुक्राय नमः
🛕 उपाय – किसी कन्या को सुहाग सामग्री दान करें।

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ अंगारकाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को मसूर दाल का दान करें और रक्तदान करने का संकल्प लें।

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – पीपल को जल दें और केले के पौधे की पूजा करें।

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

🔹 कुंभ⚱️ –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – गरीबों को कंबल या वस्त्र दान करें।

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ गुरवे नमः
🛕 उपाय – पीले फूल और मिठाई से विष्णु जी की पूजा करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. शिवलिंग पर जल अर्पण करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें – मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
🔹 2. पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें – पितृ दोष और शनिदोष से राहत मिलती है।
🔹 3. अपने पर्स या तिजोरी में लाल कपड़े में थोड़ी सी केसर और चांदी का सिक्का रखें – धन की वृद्धि के लिए शुभ होता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
-यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा पन्ना (Emerald) या नीलम (Blue Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो!
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.