
हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार 5-6 अगस्त की रात खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन रोकने खनिज एवं राजस्व विभाग ने वाहनों की जांच की। खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया खनिज विभाग हरदा एवं मप्र राज्य खनिज निगम के संयुक्त दल ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की। इसमें खनिज का अवैध परिवहन, ओव्हरलोड 4 दस पहिया ट्रक क्रमशः MP09HG7790, MP09HG4870, UP78CT1143, MP45H0312 ओव्हरलोड परिवहन करते हरदा होशंगाबाद मार्ग पर 1 डम्पर MP09HH5079, हरदा छीपानेर मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन 1 डम्पर, 1 ट्रेक्टर MP10AA9510 हंडिया से ऊँचान मार्ग पर जप्त कर थाना टिमरनी, कोतवाली हरदा, सिविल लाईन हरदा एवं हंडिया में खड़ा किया। तहसील खिरकिया के राजस्व अधिकारियों ने हरदा से खंडवा रोड पर थाना छीपाबड़ के पास डम्पर क्रमांक MH18BG0441 को रोककर जांच कर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन पर जप्त कर थाना छीपाबड में खड़ा किया। अमले ने 3 डम्पर, 4 ट्रक एवं 1 ट्रेक्टर ट्रॉली को खनिज नियमों उल्लघंन में जप्त किया।