June 9, 2026 |

भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान शुरू

एक लाख किसानों को बनाएगा सदस्य

Hriday Bhoomi 24

हरदा।भारतीय किसान संघ के त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ सम्पूर्ण भारत के सभी जिलों में दिनाँक15 दिसंबर से किया जा रहा है,इसी के तहत हरदा जिले में भी इसकी शुरुआत सभी तहसीलों में सर्वप्रथम मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन कर पहली सदस्यता रशीद भगवान के चरणों मे अर्पित कर अभियान की विधिवत शुरुआत की जावेगी। हरदा जिले ने इस बार 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। किसानों के साथ साथ प्रोफेशनल्स लोगों को भी सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य लिया है, जैसे डॉक्टर, वकील,इंजीनियर,शिक्षक, सेना,एवं पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी ,जैसे प्रोफेशनल लोग जुड़ेंगे तो संगठन को सभी क्षेत्रों में उचित सहयोग और सुझाव प्राप्त होंगे। इस बार प्रदेश भर से 15 लाख कार्यकताओं को जोड़कर 60 लाख परिवारों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं को रशीद बंदी एवं सदस्यता अभियान के पत्रक वितरित किए गए। त्रैवार्षिक अभियान में प्रति सदस्य 10 रुपये की रशीद प्रदान की जाएगी। भारतीय किसान संघ हरदा जिले ने आह्वान किया है अधिक से अधिक किसान सदस्यता ग्रहण करें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.