
हरदा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय 17 वर्ष कन्या राज्यस्तरीय सुब्रोतो फुटबॉल प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए। इसमें इंदौर संभाग की सेंट सत्य साईं विद्या विहार इंदौर ने भोपाल को 1-0 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल जनजातीय कार्य विभाग की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई जिला अनूपपुर में 8-0 से नर्मदापुरम संभाग को हराकर ट्राफी जीती। कृषिमंत्री कमल पटेल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही 21 हजार की राशि देने की घोषणा की। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने दी। प्रतियोगिता में रमेश झिरवार, पर्यवेक्षक तकनीकी अधिकारी मीना सेंडगे, उमेश बरैया, राजेश बिलिया, सुनील वर्मा, सुनील पालीवाल, मनोज खोरे, इमरान खान आदि मौजूद रहे। 3 दिन तक लगातार ऑफिशियल के रूप में प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अहम योगदान देने वाले समस्त एंपायर को पांच ₹5000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
