
इटारसी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके उपलक्ष्य में देश भर में अनेक कार्यक्रम होंगे। जानकारी के अनुसार पुरानी इटारसी में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें 21 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से रंगोली प्रतियोगिता होगी। यहां अखंड रामायण पाठ होगा। दूसरे दिन 22 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे कलश पूजन, शिखर पर कलश स्थापना होगी। फिर अखंड रामायण पाठ समापन पश्चात रंगोली प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण होगा। यहां अपराह्न 3 बजे प्रसादी वितरण होगा। इस दिन शाम 8 बजे आरतीऔर हनुमान चालीसा पाठ के साथ 151 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह समस्त आयोजन पुरानी इटारसी में ब्रिज के नीचे श्रीराम मंदिर परिसर में होंगे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Next Post
