
हरदा। विधानसभा चुनाव दौरान न्यूज़ चैनल्स पर प्रसारित समाचारों की मॉनिटरिंग करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न न्यूज़ चैनल्स पर समाचारों की मॉनिटरिंग करने 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। प्रातः 7 से दोपहर 12 शिफ्ट की प्रभारी सहायक प्रबंधक उद्योग सुश्री जूही तिवारी, सहयोगी सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा सुश्री अंकिता अग्रवाल, सहायक ग्रेड 3 जल संसाधन विभाग श्रीमती दुर्गा देवी राणा तथा सहायक ग्रेड 3 आईटीआई हरदा सुश्री संगीता सोनी, दोपहर 12 से शाम 6 की शिफ्ट की प्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पूनम यादव, सहयोगी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टेनो श्रीमती स्वाति यादव, सहायक ग्रेड 3 कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय हरदा सुश्री प्रीति राठौड़ तथा सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा सुश्री नंदिता सोनी तथा शाम 6 से सुबह 7 बजे की शिफ्ट में सहायक अधीक्षक भू अभिलेख शिव कुमार मंडलोई प्रभारी, इनके सहयोगी सहायक ग्रेड 3 आरबी सिंह पशु चिकित्सा विभाग, अनवर खान उद्यानिकी विभाग तथा प्रमोद गरेवाल महिला बाल विकास विभाग की ड्यूटी रहेगी।
