June 10, 2026 |

तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से घोड़े की दर्दनाक मौत

घोड़ा मालिक भी हुआ गंभीर रूप से घायल

Hriday Bhoomi 24

गोहरगंज। शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस ने घुड़सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ग्राम जांदरा निवासी राकेश जाटव अपने घोड़े के साथ पैदल ईंट भट्टे से वापस लौट रहे थे। तब रास्ते में रेहटी की तरफ से आ रही यात्री बस माला ट्रेवल्स ने पीछे से टक्कर मारी। इससे घोड़ा तो मौके पर ही खतम हो गया। साथ में घोड़ा मालिक राकेश जाटव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बजरंग दल के सदस्य गौरव भाऊ एवं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृत घोड़े का पोस्ट-मार्टम कराकर जेसीबी मशीन बुलाकर पास में गड्ढा खुदवाकर घोड़े को सम्मानपूर्वक दफनाया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.