
हरदा। स्थानीय पुलिस थाना सिविल लाईन अंतर्गत ग्राम पलासनेर के समीप रेल्वे लाइन पर
ट्रेन से गिरकर घायल हुए 35 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने जिला चिकित्सालय हरदा मे भर्ती करवाया। डायल-100 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार जिला हरदा के पुलिस थाना सिविल लाईन अंतर्गत पलासनेर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल होने की सूचना राज्य पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। इसके बाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। स्टाफ ने घटना स्थल पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को पटरी से उठाकर एफआरव्ही वाहन से जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया। यह घायल का उपचार किया जा रहा है।