
हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि हंडिया तहसील के ग्राम खरदाना में निवासरत ग्रामीणों द्वारा मिडिल स्कूल उवां के स्तर में उन्नयन की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर केसी परते, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी और तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे ने धरने पर बैठे ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा गांव की बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम उवां या खरदाना में हाई स्कूल प्रारम्भ करने की मांग की गई, जिसके आधार पर मिडिल स्कूल उवां का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में करने का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को मंगलवार को भेज दिया गया है।
हृदयभूमि24 पर नियमित खबरों के लिए नीचे दिये गए लिंक से सीधे डाउनलोड करें हृदयभूमि24 का एप
………….
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hridaybhoomi24.wm