
हरदा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अपराधों एवं अत्याचारों के विरुद्ध 1 मार्च 2024 शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके तहत हरदा जिला मुख्यालय पर परशुराम चौक में दोपहर 3.30 बजे धरना दिया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
