ब्रह्मसत्य मासिक पत्रिका के 28 वर्ष पूर्ण होने पर विमोचन
समाज के गौरव स्व. रमेश चंद्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के गौरव पूर्व विधायक पंडित स्वर. श्री रमेशचंद शर्मा गुट्टू भैया की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं समाज की मासिक पत्रिका ब्रह्मसत्य के 28 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रिका का विमोचन 23 जुलाई को होटल शुभ इन हबीबगंज भोपाल में किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र पंत, रमेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, सतीश शर्मा अध्यक्ष ब्रह्मभट्ट समाज, संजय शर्मा एवं अक्षय कुमार राय उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। रूद्र प्रसाद शर्मा ने सरस्वती पूजन एवं मन्त्रोच्चार से सभागार को गुंजायमान कर दिया। सभी समाज जनों ने इस भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम की सारे भोपाल शहर में प्रशंसा की है। ब्रह्मसत्य पत्रिका के 28 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त समाज जनों ने अक्षय कुमार राय के कर्मठ प्रयास की भूरिभूरि प्रशंसा की।