June 10, 2026 |

#भ्रष्टाचार : हितग्राही से रिश्वत मांगना सरपंच को महंगा पड़ा

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने ऐन मौके पर ट्रेप किया

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, रतलाम। 

जिले की ग्रामपंचायत इटावा-खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त हेतु सरपंच द्वारा हितग्राही से रिश्वत मांगना महंगा पड़ा गया। गत बुधवार को सरपंच घनश्याम कुमावत ग्राम बिंजाखेड़ी के आवेदक विनोद डाबी से रिश्वत ले रहे थे। तभी मौके पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच का बना बनाया खेल बिगाड़ दिया। बताया जाता है कि हितग्राही से 20 हजार रुपए मांगे थे। इसकी शिकायत विनोद डाबी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी। 

सत्यापन के बाद की कार्रवाई-

आवेदक की शिकायत के सत्यापन बाद डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ट्रैप लगाया गया। इसके बाद  आवेदक ने आरोपी सरपंच के निवास पर जब  रुपए दिए तो लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद टीम द्वारा सरपंच का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.