#सर्वब्राह्मण समाज हरदा : 29 अप्रैल को नर्मदा तट पर चलेगा स्वच्छता अभियान
3 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हरदा। सर्वब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीय के पूर्व हंडिया तट पर साफ सफाई कार्य किया जाएगा। संगठन के नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव की शुरुआत हंडिया तट पर स्वच्छता कार्य से होगी। वही तट पर लोगो को स्वच्छता हेतु प्रेरित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी संदीप पुरोहित एवं सौरभ तिवारी ने बताया कि स्वच्छता के लिए डस्टबीन एवं पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
3 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सर्वब्राह्मण समाज हरदा द्वारा सर्वजन हेतु 3 मई को प्रातः 10 बजे से रेवा गार्डन में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया जाएगा। युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ने बताया कि शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर पाठक, दमा एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश पाठक, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा निनामा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति भदौरिया, न्यूरोसर्जन डॉ. पीयूष पंचारिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीतेश व्यास, जनरल फिजिशियन डॉ. आदर्श शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. प्रणय शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. राहुल त्रिपाठी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श भारद्वाज स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। युवा संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया है।
