काकड़दा-साल्याखेड़ी मार्ग निर्माण में वनभूमि का पेंंच का पेंच
धरने पर बैठे ग्रामीण, तहसीलदार ने बनाया पंचनामा
(फाइल फोटो)
हरदा। ग्राम रामपुरा में काकड़दा-साल्याखेड़ी मार्ग निर्माण हेतु ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है। यह जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि साल्याखेड़ी- काकड़दा मार्ग की लंबाई 5300 मीटर है। यह मार्ग मण्डी बोर्ड निधि से स्वीकृत है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग का टेंडर लग गया है। निविदा की दर स्वीकृत करने वरिष्ट कार्यालय में कार्रवाई की गई है। दर स्वीकृत होने के बाद इस मार्ग का लगभग 2500 मीटर एरिया वनभूमि होने से संबंधित विभाग की नियमानुसार अनुमति ली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य चालू होगा। यह बताने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। और धरने पर जमे रहे। इस दौरान हंडिया तहसीलदार ने
मौके पर पंचनामा बनाया।