May 1, 2026 |

#धर्म # आध्यात्म : हरदा में शिव महापुराण कथा 6 मार्च से

ज्ञान महायज्ञ में शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा बताई जाएगी

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा। 

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर रोड पर 5 मार्च से भक्तिमय द्वादश ज्योतिर्लिंगम् मेला एवं श्री शिवपुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तपस्विनी योगिनी ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा बताई जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 10:30 से रात्रि 8:30 बजे तक मेला दर्शन भी होगा। यह कार्यक्रम 12 मार्च तक होगा। 

कलश यात्रा –

जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस 5 मार्च को दोपहर 3 बजे मंगल कलश एवं शोभायात्रा गोलापुरा क्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारी विद्यालय से निकाली जाएगी। इसके बाद इंदौर रोड पर मानसरोवर रेस्टॉरेंट के पास श्री शिव महापुराण का कार्यक्रम 6 से 12 मार्च तक होगा। 

कार्यक्रम की रूपरेखा – 

कार्यक्रम स्थल पर म्युजिकल एक्सरसाइज एवं मेडिटेशन प्रातः 6 से 7 बजे तक होगा। इसके बाद तनाव मुक्त खुशनुमा जीवन शिविर प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक लगेगा। यहां प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक शिव महापुराण की कथा ब्रह्माकुमारी तपस्वी दीदी नीलम द्वारा बताई जाएगी।

आध्यात्मिक मेला- 

यहां एक आध्यात्मिक मेले का भी आयोजन होगा। इसमें समय की पुकार आत्म शुद्धिकरण है अनिवार्य, स्वर्णिम युग का आहवान कैसे करें ?, महाविनाश के पूर्व स्वयं को कैसे शक्तिशाली बनाये ? आदि का ज्ञान मिलेगा। 

अन्य आकर्षण – 

मेले के अन्य आकर्षण में 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, 41 फिट के भव्य शिवलिंग, शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ, व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी, नारी सशक्तिकरण, राजयोग अनुभूति तथा  सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights