1 मार्च को बैतूल में पांच महापुरुषों की मूर्ति का अनावरण
भव्य कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधु आमंत्रित

श्रीराम कुमरे संपादक रातामाटी
आगामी 1 मार्च 2026 रविवार को पाँच महान क्रांतिकरियों की मूर्तियों का अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है. बैतूल जिला पंचायत सदस्य बैतूल संदीप धुर्वे ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे बांसवाडा के सांसद राजकुमार रोत. श्री धुर्वे ने सभी सामाजिक बंधुओ से कार्यक्रम में आने का आव्हान किया है.
