June 10, 2026 |

राशन वितरण न करने पर हुई कड़ी कार्रवाई

एसडीएम ने दुकान संचालक पर किया 4.66 हजार का फाईन

Hriday Bhoomi 24


हरदा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी टिमरनी श्रीमती नियुक्ति उमाहिया द्वारा नगर टिमरनी की न्यू ख्वाजा गरीब नवाज प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान वार्ड क्रमांक 10 के विक्रेता द्वारा नवंबर माह का वितरण न करने, मध्यान्ह भोजन समूह को नही देने व स्कूल का राशन नही देने पर प्रकरण बनाया गया । एसडीएम टिमरनी महेश बडोले द्वारा दुकान को निलंबित कर हितग्रहियों को राशन वितरण की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समीप की दुकान वार्ड-12 में संलग्न किया गया है।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी टिमरनी श्रीमती उमाहिया ने बताया कि सम्बंधित दुकानदार पर 4,66,455 रुपए की वसूली हेतु तहसीलदार टिमरनी को आदेशित किया गया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.